फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   कल बहादुरगढ़ में इकट्ठे होंगे प्रदेश की सभी पंचायत समितियों के चेयरमैन

कल बहादुरगढ़ में इकट्ठे होंगे प्रदेश की सभी पंचायत समितियों के चेयरमैन

Wed, 05 Sep 2018 08:16 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
कल बहादुरगढ़ में इकट्ठे होंगे प्रदेश की सभी पंचायत समितियों के चेयरमैन
कल पूरे प्रदेश से बहादुरगढ़ में इकट्ठे होंगे पंचायत समितियों के चेयरमैन
विज्ञापन

- सरकार की तरफ से की गई घोषणाएं पूरी न करने पर करेंगे मंथन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। प्रदेश की सभी 126 पंचायत समितियों के चेयरमैन कल शुक्रवार 7 सितंबर को बहादुरगढ़ में इकट्ठे होंगे। यहां वे सरकार की तरफ से की गई घोषणाओं के पूरी न होने पर मंथन करेंगे। यह जानकारी पंचायत समिति बहादुरगढ़ के चेयरमैन प्रतिनिधि युद्धवीर भारद्वाज ने दी।
युद्धवीर भारद्वाज ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि पंचायत समितियों के अध्यक्षों का यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम 7 सितंबर को गणपति औद्योगिक क्षेत्र में होगा। सभी 126 पंचायत समितियों के अध्यक्षों को निमंत्रण भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार पंचायत समितियों को पर्याप्त अधिकार नहीं दे रही। जो घोषणाएं सरकार ने की थी उन्हें भी लागू नहीं किया जा रहा। इस लिए शुक्रवार को बहादुरगढ़ में होने वाली अध्यक्षों की बैठक में सभी लंबित मांगों को लेकर गहन मंथन होगा और प्रभावी फैसला लिया जाएगा। इस दौरान विशाल छिल्लर व योगेश राठी समेत कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रदेश की पंचायत समितियों के चेयरमैन बीडीओ की एसीआर लिखने का अधिकार देने और निजी सहायक की सुविधा देने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा हरियाणा की पंचायत समितियों के नियम राजस्थान की तर्ज पर बनाने और पंचायत समिति सदस्यों को सरपंचों के बराबर तीन हजार रुपये प्रति महीना मानदेय देने की मांग भी शामिल है। उन्होंने सरकार की ओर से की गई सालाना दो करोड़ रुपये का विकास बजट देने की घोषणा को शीघ्र पूरी करने और इस घोषणा से लेकर अब तक का बजट जारी करने की मांग की है। सरकार की घोषणा के अनुसार ही वन और नहरी विभाग को पंचायत समिति के मातहत करने की मांग भी प्रदेश की पंचायत समितियों के चेयरमैन कर रहे हैं। बहादुरगढ़ में होने वाली मीटिंग में इन मांगों के अलावा कई दूसरे मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed