{"_id":"5b2184864f1c1bf66e8b7edd","slug":"71528923270-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्रम सेवा संघ 24 को मनाएगा कबीर साहेब प्रकट दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्रम सेवा संघ 24 को मनाएगा कबीर साहेब प्रकट दिवस
Updated Thu, 14 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आश्रम सेवा संघ 24 को मनाएगा कबीर साहेब प्रकट दिवस
बहादुरगढ़। लाइनपार क्षेत्र में संत कबीर आश्रम सेवा संघ द्वारा सतगुरु कबीर साहेब का 620वां प्रकट दिवस 24 जून को श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। प्रकट दिवस कार्यक्रम को लेकर संत कबीर आश्रम सेवा संघ के प्रधान महाराज निगम दास और अन्य पदाधिकारियों की एक बैठक हुई जिसमें कार्यक्रम के आयोजन को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस अवसर पर महाराज निगम दास ने बताया कि 24 जून को लाइनपार क्षेत्र में वार्ड एक की विकास नगर में गली नंबर 13 में स्थित संत कबीर आश्रम प्रांगण में सतगुरु कबीर साहिब का 620वां प्रकट दिवस श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। 24 जून को ही रात्रि नौ बजे से सत्संग का शुभारंभ होगा जोकि सतगुरु की इच्छा के अनुसार चलेगा। बैठक में प्रदीप तंवर ने कहा कि सतगुरु कबीर साहिब अपनी वाणी से सर्व समाज को आपस में मिलजुल कर रहने का रास्ता दिखाया। बैठक में प्रदीप तंवर, महेंद्र सिंह छुड़ानी, अगमदास, ललित अहलावत, शमशेर और हरि आदि मौजूद रहे।