{"_id":"5a5ba2314f1c1b66268b466c","slug":"71515954737-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान, नौजवान हितैषी भाजपा सरकार : सुखविंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान, नौजवान हितैषी भाजपा सरकार : सुखविंद्र
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
किसान, नौजवान हितैषी है भाजपा सरकार : सुखविंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
बाढ़डा।
केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियां किसान और नौजवान हितैषी हैं। यह बात भाजपा विधायक सुखविंद्र मांढी ने रविवार को गांव बिलावल में किसानों से मुलाकात के दौरान कही। उन्होंने कहा कि बाढड़ा क्षेत्र आज हर क्षेत्र में प्रगति के पथ पर अग्रसर है। आने वाले समय में यह विकास की दृष्टि से प्रदेश के सभी 90 हलकों में ऊपरी पायदान पर होगा। पूर्ववर्ती सरकारों में किसानों के ट्यूबवेलों की रात्रि की बिजली आपूर्ति तक बंद कर दी गई जो भाजपा ने सत्ता में आते ही शुरू करवाई। वहीं नौकरियों में भाई-भतीजावाद व सिफारिशों को बंद कर दिया जिससे अब गांव के साधारण किसान गरीब मजदूर के लड़के-लड़कियां भी बिना सिफारिश रोजगार पा रहे हैं। यूरिया खाद पर किसानों को बरगलाने वाले नेताओं को धरातल पर उतर कर देखना चाहिए कि पिछले सीजन से दोगुना अधिक खाद सभी भंडारों में जमा है। देश व प्रदेश की जनता कांग्रेस शासनकाल में लिए गए जनविरोधी निर्णयों को भूली नहीं है जब हर विभाग में भ्रष्टाचार कर गरीब आदमी के करों के पैसे से नेताओं ने मौजमस्ती की थी। देश केा जातिवाद, क्षेत्रवाद में बांट कर विकास को रोकने वाली कांग्रेस को जनता लोकसभा के बाद हरियाणा, यूपी सहित कई राज्यों में पहले ही कई बार नकार चुकी है। विधायक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार गरीब किसान व कृषि क्षेत्र के उत्थान के लिए हरसंभव कदम उठा रही है। बाढड़ा कस्बे को दूषित व बरसाती पानी के जलभराव से निजात दिलवाने के लिए उनकी अपील पर सीएम व पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने 15 करोड़ वाली सीवरेज योजना का तोहफा दिया है इससे आने वाले समय में यह कस्बा हर क्षेत्र में अग्रणी पायदान पर होगा।
इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कर्मबीर नांधा, चेयरमैन भल्लेराम बाढड़ा, पार्षद अनिल बाढड़ा, मंडल उपाध्यक्ष मंगल सिंह गोपी, मनीष बडेसरा, हरी सिंह कादमा, सुनीता स्वामी, जयबीर काकड़ौली, धोलिया मांढी मौजूद थे।