{"_id":"5a381b8a4f1c1b6e468bb65f","slug":"71513626506-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 केंद्रों पर होगी एचटेट परीक्षा, समीक्षा को लेकर डीसी ने ली बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 केंद्रों पर होगी एचटेट परीक्षा, समीक्षा को लेकर डीसी ने ली बैठक
Updated Tue, 19 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से 23 और 24 दिसंबर को आयोजित एचटेट परीक्षा के नकल रहित संचालन हेतु जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उपायुक्त सोनल गोयल ने इस संदर्भ में सोमवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
गोयल ने कहा कि नकल रहित परीक्षा कराना ही प्रशासन का उद्देश्य है। इसमें हर अधिकारी का दायित्व बनता है कि वे अपनी ड्यूटी का निर्वहन निष्ठापूर्वक करे। परीक्षा के दौरान सभी तहसीलदार और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट होंगे। उपायुक्त ने कहा कि एचटेट परीक्षा के दौरान सभी सुपरवाइजर परीक्षा के दौरान यह सुनिश्चित करें कि किसी कर्मचारी का कोई परिचित संबंधित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा में शामिल नहीं है। इसके लिए बाकायदा प्रमाण-पत्र लेना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नकल रहित परीक्षा संचालित कराने के लिए सभी अधिकारी टीम भावना के साथ काम करें।
22 केंद्रों पर होगी परीक्षा
गोयल ने कहा कि 23 और 24 दिसंबर को आयोजित होने वाली एचटेट परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और निर्बाध रूप से परीक्षा का संचालन करवाने के लिए जिले में बने 22 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि एचटेट लेवल तीन की पीजीटी परीक्षा 23 दिसंबर को बाद दोपहर तीन बजे से साढे़ पांच बजे तक आयोजित होगी। 24 दिसंबर को सुबह टीजीटी लेवल दो की परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर साढे़ बारह बजे तक तथा एचटेट लेवल एक जेबीटी के लिए यह परीक्षा दोपहर बाद तीन बजे से साढे़ पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। गोयल ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से नकल रहित परीक्षा कराना ही उद्देश्य है और किसी भी रूप से नकल न हो इसके लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध क रने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
हर केंद्र पर रहेगी चार सदस्यीय टीम
उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर इस कार्य के लिए चार सदस्यों की टीम का गठन किया गया है, जिसमें सुपरवाइजर के अलावा दो पुलिसकर्मी और एक बोर्ड कर्मचारी शामिल रहेगा। सभी सुपरवाइजर अपने-अपने अलाट परीक्षा केंद्रों में फ्लाइंग स्कवायड के रूप में भी काम करेंगे। इसके अलावा केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा संचालित कराना, केंद्रों पर जैमरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के अलावा परीक्षा शुरू होने से लेकर संपन्न होने तक निगरानी रखेंगे। उपायुक्त सोनल गोयल ने स्पष्ट किया कि जिस भी परीक्षा केंद्र पर किसी प्रकार की अनियमितता पाई गई तो संबंधित सुपरवाइजर उनके लिए जिम्मेदार रहेेंगे।
इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी (ना.) बेरी संजय राय, उपमंडल अधिकारी (ना.) बहादुरगढ़ जगनिवास, एसडीएम बादली त्रिलोक चंद, डीएसपी अजमेर सिंह, जिला परिषद सीईओ शिखा, डीडीपीओ विशाल कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सतबीर सिंह सिवाच, जिला राजस्व अधिकारी मनबीर सिंह सांगवान, सभी तहसीलदार, बीडीपीओ सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।