{"_id":"5a381b884f1c1b9e678c28bb","slug":"71513626504-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए भवन के जमीन तलाशेगी नपा, निदेशालय से मिली अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए भवन के जमीन तलाशेगी नपा, निदेशालय से मिली अनुमति
Updated Tue, 19 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
नगरपालिका के द्वारा अब अपने नए भवन के लिए जगह तलाशने का कार्य शुरू कर दिया गया है क्योंकि नए भवन के एस्टिमेट को निदेशालय से मंजूरी मिल गई है। नपा का कार्यालय इस समय सामुदायिक भवन में चल रहा है। नपा अधिकारियों ने जनस्वास्थ्य विभाग के वाटर टैंक के नजदीक अपनी जमीन को चिह्नित किया है। जहां अधिकारी नए भवन के लिए संभावनाएं तलाशेंगे। इसके लिए नपा अधिकारी मंगलवार को इस जगह का दौरा भी करेंगे। वहीं, नपा अधिकारियों ने दमकल भवन व लाइब्रेरी के नए भवन का निर्माण करने के लिए पुराने दमकल भवन की जगह को ही फाइनल किया है। दोनों भवनों का एस्टिमेट मंजूर हो गया है। अब नपा को खाते में पैसे आने का इंतजार है। उम्मीद है कि इसी माह में नपा के खाते में बजट आ जाएगा।
इन निर्माण कार्यों पर इतना होगा खर्च
कार्य बजट
दमकल भवन एक करोड़ 83 लाख 35 हजार
लाइब्रेरी एक करोड़ 45 लाख 85 हजार
नपा भवन दो करोड़ 92 लाख 39 हजार
सुर्खपुर रोड एक करोड़ 99 लाख 10 हजार
पॉलीटेक्निक रोड एक करोड़ 50 लाख 50 हजार
कुल नौ करोड़ 71 लाख 13 हजार
सीएम ने की थी घोषणा
बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मातनहेल में आयोजित की झज्जर विकास रैली में नपा, दमकल व पुस्तकालय भवन, सुर्खपुर रोड और पॉलीटेक्निक रोड के निर्माण कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपये का बजट देने की घोषणा की थी। रैली के दौरान सीएम ने कहा था कि अधिकारी प्रोजेक्ट बनाकर लाएं, वे झज्जर शहर के विकास की खातिर पैसे की कमी नहीं छोड़ेंगे। इसके बाद नपा अधिकारियों ने एस्टिमेट तैयार कर निदेशालय को भेजा था, जिसे अब मंजूरी मिल गई है।
फंड के लिए भेजा एफसी को पत्र
विभाग के निदेशालय द्वारा सीएम फंड से करीब 10 करोड़ रुपये का बजट झज्जर नगरपालिका के लिए रिलीज करवाने के लिए फाइनेंस विभाग को पत्र लिखा गया है। विभाग की ओर से यह पत्र 13 दिसंबर को जारी किया गया है। अनुमान है कि दिसंबर के आखिरी सप्ताह तक यह पैसा झज्जर नगरपालिका के खाते में आ जाएगा। इसके बाद नपा के द्वारा टेंडर लगाकर कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
जर्जर हो चुका दमकल भवन
दमकल विभाग का भवन इस समय पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। इसके चलते वहां पर हादसा होने का खतरा बना रहता है। नए भवन का निर्माण होने से दमकल कर्मियों को भय के साये में ड्यूटी करने में छुटकारा मिल जाएगा। वहीं, नपा कार्यालय सामुदायिक केंद्र के भवन में चल रहा है। इसके चलते शहरवासी अपने कार्यक्रम के लिए गार्डन बुक करते हैं। अगर सामुदायिक केंद्र का भवन खाली हो तो आमजन कम खर्च में ही काम चला सकता है।
वर्जन
निदेशालय से एस्टिमेट मंजूर हो गया है। नपा भवन के लिए जमीन एक सप्ताह में फाइनल कर ली जाएगी। इसके बाद जैसे ही पैसे आएगा, तुरंत टेंडर कर दिए जाएंगे।
- नरेंद्र सैनी, नपा सचिव, झज्जर।
वर्जन
नगरपालिका और दमकल भवन बनने से लोगों को बड़ी सुविधा मिल जाएगी। वहीं, लाइब्रेरी का निर्माण होने से भी युवा वर्ग को खासा लाभ मिलेगा। शहर के विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं।
- उमेश नंदवानी, चेयरमैन प्रतिनिधि, नपा झज्जर।