फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बुल्लड़ पहलवान पर एक और नया केस दर्ज, पुराने केस में गिरफ्तार

बुल्लड़ पहलवान पर एक और नया केस दर्ज, पुराने केस में गिरफ्तार

Sun, 30 Jul 2017 01:06 AM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
बुल्लड़ पहलवान पर एक और नया केस दर्ज, पुराने केस में गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
शहर के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित जीको फैक्टरी में हुई एक कर्मचारी की मौत के मामले में फैक्टरी गेट पर ताला जड़ने व लोगों को भड़काने के आरोप में थाना शहर पुलिस ने बुल्लड़ पहलवान पर केस दर्ज कर लिया है। बुल्लड़ पर पूर्व में भी राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोगों को भड़काकर जाम लगाने के आरोप में केस दर्ज है। पुलिस ने बुल्लड़ को राजमार्ग पर जाम लगाने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
गौरतलब है कि लाइनपार क्षेत्र के निवासी एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस मामले में बुल्लड़ पहलवान उनके साथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचे थे। इस घटना में बुल्लड़ पर लोगों को भड़काकर जाम लगाने के आरोप लगे थे। इस पर थाना शहर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था और शनिवार को थाना शहर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। रविवार को इस मामले में उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

फैक्टरी गेट पर ताला लगाने व लोगों को भड़काने का आरोप
बुल्लड़ पहलवान पर अब एक और नया केस दर्ज हो गया है। इसमें बुल्लड़ पर आरोप लोगों को भड़काकर एक फैक्टरी के गेट पर ताला लगाने का है। दो दिन पहले पुराना आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित जीको फैक्टरी में काम करते समय एक कर्मचारी की मौत हो गई थी। इसमें बुल्लड़ पहलवान 100-150 लोगों को इकट्ठा करके कंपनी पर ले गया और कंपनी के मेन गेट पर ताला लगा दिया था। साथ ही लोगों को इकट्ठा करके गली में जाम लगा दिया था। जिससे आने जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। कुछ कर्मचारी कंपनी के अंदर ही बंद थे। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर 100-150 लोगों की भीड़ मौजूद थी और कंपनी के गेट पर ताला लगा रखा था। आरोप है कि बुल्लड़ पहलवान भीड़ को उकसा रहा था और सभी इकट्ठे होकर नारेबाजी व हंगामा कर रहे थे। पुलिस ने इस संबंध में बुल्लड़ पहलवान के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं थाना प्रभारी
थाना शहर प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि बुल्लड़ पहलवान पर लोगों को भड़काकर जाम लगाने के आरोप हैं। पुलिस ने बुल्लड़ को झज्जर चौक पर जाम लगाने के मामले में गिरफ्तार किया है। रविवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बुल्लड़ के खिलाफ एक और नया केस दर्ज किया गया है। दो दिन पहले आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित जीको फैक्टरी में हुई एक कर्मचारी की मौत के मामले में लोगों को भड़काने, फैक्टरी पर तालाबंदी करने व जाम लगाने का आरोप है।


- झज्जर मोड़ चौक पर जाम लगाने का आरोप
- नये मामले में लोगों को भड़काकर फैक्टरी गेट पर ताला लगाने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed