फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे केंद्र प्रभारी, आज 14 हजार बच्चे देंगे परीक्षा

परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे केंद्र प्रभारी, आज 14 हजार बच्चे देंगे परीक्षा

Thu, 07 Mar 2019 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे केंद्र प्रभारी, आज 14 हजार बच्चे देंगे परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी की ओर से 7 मार्च से बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू होंगी। इनके लिए बोर्ड की तरफ से सभी तैयारियों पूरी कर ली गई है। जिले में करीब 14 हजार विद्यार्थी वीरवार को अंग्रेजी विषय की परीक्षा देंगे। परीक्षाओं के लिए दोपहर बाहर बजे तक बच्चे परीक्षा केंद्रों पर पहुंच जाएंगे। उसके बाद उन्हें सीटिंग प्लान के हिसाब से कमरों में बैठा दिया जाएगा। उसके बाद ठीक साढ़े बाहर बजे परीक्षा शुरू होगी। इन परीक्षाओं के लिए बोर्ड की तरफ से जिले में 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। बुधवार को सभी केंद्र प्रभारी परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए हैं और परीक्षा केंद्र ओपन कर दिये गए हैं। दोपहर को 12:30 से शाम 3:30 बजे तक परीक्षाओं को आयोजन किया जाएगा। शिक्षा बोर्ड की तरफ से नकल रहित परीक्षाओं के लिए उड़नदस्तों का गठन कर दिया गया हैै। इन उड़नदस्तों में झज्जर, बेरी, बहादुरगढ़ के प्रश्नपत्र उड़नदस्ते, डीसी, एसडीएम, जिला शिक्षा अधिकारी के उड़नदस्तों के अलावा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के उड़नदस्ते अलग होंगे। सभी उड़नदस्ते परीक्षाओं के दौरान परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। वहीं परीक्षा के दौरान नकल करने वाले परीक्षार्थियों के केस बनाएं जाएंगे।


बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिले में 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वीरवार को बारहवीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। इसके लिए जिले में सभी तैयारियों पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

सतबीर सिंह सिवाच, जिला शिक्षा अधिकारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed