{"_id":"5c76f342bdec2217fb332973","slug":"61551299394-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंतक के खिलाफ सेना की कार्रवाई, सही मायने में प्रजातंत्र की निशानी 21-17-35","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंतक के खिलाफ सेना की कार्रवाई, सही मायने में प्रजातंत्र की निशानी 21-17-35
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को आतंकवादियों द्वारा सीआरपीएफ के काफिले पर किए गए आत्मघाती हमले का वायु सेना ने जिस तरीके से बदला लिया है वह सराहनीय है। इससे जहां आमजन खुश है। वहीं पूर्व सैनिकों में भी जोश भर गया है। पूर्व सैनिक बुधवार को अमर उजाला कार्यालय में संवाद के लिए पहुंचे और एक सुर में बोले, यदि सरकार आदेश दे तो भारतीय सेना न केवल पाकिस्तान में पनप रहे आतंकवादियों को बल्कि पाक को भी 24 घंटे में खत्म कर देगी, साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि आर्मी की तरह ही सीआरपीएफ, आईटीबीपी और बीएसएफ के जवानों को भी शहीद का दर्जा और पेंशन देना चाहिए।
बुधवार को सुबह 11 बजे बहादुरगढ़ के अलग-अलग गांवों से पूर्व सैनिक अमर उजाला कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने देश के जवानों को सैल्यूट किया और भारत माता की जय के नारे भी लगाए। भूतपूर्व सैनिक कल्याण संघ के सभी पदाधिकारियों ने एक सुर में कहा कि सरकार सेना को स्वतंत्र कर दे, ताकि सेना अपनी ताकत को दिखा सके और दुश्मन भाग सके। पूर्व सैनिकों ने एक सुर में कार्रवाई को सही ठहराते हुए सेना के कदम को सराहा है। सही मायने में यही प्रजातंत्र की निशानी है। इस कदम से यह भी प्रमाणित होता है कि सही मायने में भारतीय सेना अब सुपर पावर बन चुकी है।
जल्द हटाया जाए अनुच्छेद 370
अमर उजाला कार्यालय में संवाद के लिए पहुंचे बहादुरगढ़ के लडरावण, सांखोल व शहरी इलाके के पूर्व सैनिकों ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब जल्द ही जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाना चाहिए और सेना को स्वतंत्र करना चाहिए। ताकि वहां पर सेना अपने ढंग से कार्रवाई कर सके। सबसे पहले पत्थरबाजों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए जो सैनिकों पर पत्थर फेंकते हैं।
विज्ञापन
आतंकियों के विरुद्ध कार्रवाई से मिला सुकून : कर्ण सिंह
बहादुरगढ़ के गांव बामनोली के पूर्व सैनिक सूबेदार कर्ण सिंह ने कहा कि 14 फरवरी को आतंकवादी हमले में हमारे 40 से अधिक जवान शहीद हुए थे, उस समय सबसे ज्यादा दुख हो रहा था, लेकिन मंगलवार को भारतीय वायु सेना ने पाक में घुसकर जिस तरह आतंकवादियों के ठिकानों को तहस-नहस किया है उससे दिल को कुछ सुकून मिला है।
आतंकवाद के खिलाफ भारत ने शुरू की सशक्त लड़ाई : बलवान सिंह
गांव लडरावण के पूर्व सैनिक बलवान सिंह ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत ने सशक्त लड़ाई शुरू की है। भारत ने पाकिस्तान पर हमला नहीं किया है बल्कि आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। यह ही तारीफ की बात है।
देश के लिए अपना बलिदान देने को तैयार : रोहतास
गांव लडरावण निवासी पूर्व सैनिक रोहतास सिंह ने कहा कि भारतीय सेना की तरफ से की गई कार्रवाई से तमाम पूर्व सैनिक खुश हैं। इस समय ऐसी कार्रवाई की सख्त जरूरत थी और अगर भविष्य में उन्हें देश सेवा के लिए अपना बलिदान देने की जरूरत पड़ी तो वे इसके लिए भी तैयार हैं।
आतंकवाद को जड़ से मिटाना जरूरी : सुरेंद्र सिंह
गांव लडरावण निवासी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि जो हमारी एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की है यह सराहनीय काम किया है और हम चाहते हैं कि आतंकवाद जहां भी है उसको जड़ से मिटाने के लिए सेना को हर संभव कदम उठाने के लिए स्वतंत्र करना चाहिए।
पाक में पनपते हैं आतंकवादी : महेंद्र सिंह
सांखोल निवासी एवं भूतपूर्व सैनिक कल्याण संघ के कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने कहा कि सबसे ज्यादा आतंकवादी पाक में पनपते हैं और यदि पाक सरकार इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगी तो अब भारतीय सेना उनको जड़ से खत्म करेगी। यह तो केवल चेतावनी है। भारतीय सेना इससे भी भयंकर रूप दिखा सकती है।
पत्थरबाजों को मारी जाए गोली : पवन कुमार
सांखोल निवासी पूर्व सैनिक पवन कुमार कहते हैं कि कश्मीर के अंदर जो पत्थरबाज हैं सेना को उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। एयरफोर्स की तरफ से की गई पाक आतंकवादियों के ठिकानों पर कार्रवाई सराहनीय है।
एयरफोर्स की कार्रवाई से पूरा देश खुश : जगबीर सिंह
सांखोल निवासी पूर्व सैनिक जगबीर सिंह का कहना है कि एयरफोर्स की इस कार्रवाई से पूरा देश खुश है। प्रधानमंत्री मोदी को चाहिए कि अब जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त किया जाए और मंगलवार को हुई कार्रवाई को लगातारी जारी रखना चाहिए।
पैरामिलिट्री फोर्सेस को भी मिले पेंशन : राठी
लाइनपार के वार्ड नंबर 5 में इंदिरा पार्क कॉलोनी निवासी पूर्व सैनिक सुरेश कुमार राठी का कहना है कि जिस प्रकार पाक में पनप रहे आतंकवादी हमारे सैनिकों को निशाना बना रहे हैं उसी तरह आतंकवादियों को भी खत्म करना चाहिए। सरकार को पैरामिलिट्री फोर्सेस की पेंशन का समाधान किया जाना चाहिए।
अब कार्रवाई नहीं होती तो बढ़ जाता आतंकवाद : दीपचंद
भूतपूर्व सैनिक कल्याण संघ के अध्यक्ष दीपंचद तूर का कहना है कि आतंकवादियों को खत्म करने के लिए सरकार को पहले ही कदम उठाना चाहिए था, लेकिन देर आए दुरुस्त आए। इस समय पर यह कार्रवाई नहीं होती तो आतंकवाद और अधिक बढ़ जाता। यह शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि बीएसएफ, सीआरपीएफ की जो पेंशन सरकार ने बंद कर रखी है इसको भी लागू किया जाना चाहिए।
आतंकियों पर कार्रवाई से पूरा देश खुश : राज सिंह
लडरावण गांव निवासी पूर्व रिसलदार मेजर राज सिंह ने कहा कि मैं अकेला नहीं आज पूरा हिंदूस्तान यह कह रहा है प्रधानमंत्री मोदी ने जो ड्यटी निभाई है, इससे हर युवा, बुजुर्ग व जवान में उत्साह है। मंगलवार की कार्रवाई से पूरा देश खुश है।
सेना को हुक्म देने के बाद नतीजा देश के सामने : कपूर
सार्थक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व सैनिक एनएस कपूर ने कहा कि 1971 के बाद हमारी सरकार ने आज इंडियन एयर फोर्स को मौका दिया और इंडियन एयर फोर्स ने इसे बखूबी निभाया। हमारी सेना ने किसी सेना पर वार नहीं किया बल्कि आतंकवादियों को निशाना बनाया। फौज को स्वतंत्रता दे दी जाए तो हमारे सैनिक शहीद नहीं होंगे।