फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   एनएचएम कर्मियों ने विधायक आवास के बाहर फूंका मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का पुतला

एनएचएम कर्मियों ने विधायक आवास के बाहर फूंका मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का पुतला

Thu, 14 Feb 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
एनएचएम कर्मियों ने विधायक आवास के बाहर फूंका मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का पुतला

विज्ञापन
चरखी दादरी। हड़ताल पर चल रहे एनएचएम कर्मी सरकार की मांगों के प्रति अनदेखी से खफा हैं। बुधवार को उन्होंने अपने आंदोलन को और तेज कर दिया। एनएचएम कर्मियों ने शहर में शव यात्रा निकाली और विधायक सुखविंद्र मांढ़ी के आवास के बाहर सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान एनएचएम कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना रोष जाहिर किया।

अपनी मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को नौंवे दिन में प्रवेश कर गई। इसके चलते ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। बुधवार को धरने की अध्यक्षता महेंद्र सिंह श्योराण ने की जबकि संचालन एनएचएम अंजू बाला ने किया। अपनी मुख्य मांगों एनएचएम कर्मचारियों को पक्का करना, सातवें वेतन आयोग का लाभ देना, समान काम समान वेतन, वर्दी भत्ता, हर महीने एक मुश्त वेतन देना, सेवा नियमों में संशोधन करना आदि के लिए नौंवे दिन कर्मियों ने अपने रोष का इजहार नारेबाजी के साथ किया। इस दौरान हड़ताल व धरने पर बैठे कर्मचारियों को विभिन्न संगठनों ने धरना स्थल पर पहुंच कर अपना पूर्ण समर्थन प्रदान किया। इसमें आशा वर्कर्स जिला प्रधान कमलेश देवी, किसान सभा जिला प्रधान मास्टर रामरत्न घसौला व रणधीर कुंगड, रोडवेज से कृष्ण कुमार, छात्र संगठन से अरुण, राहुल, रोहित फौगाट, संदीप तथा रिटायर्ड कर्मचारी संगठन से कश्मीर सिवाच आदि मुख्य रहे। इसके साथ ही हड़ताल में शामिल कर्मियों ने सिविल अस्पताल परिसर से रोष जुलूस निकाला। इसमें शामिल कर्मियों ने सरकार पुतले के साथ बाजार के विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन किया व नारेबाजी के साथ अपना गुस्सा दिखाते हुए विधायक सुखविंद्र मांढी के आवास के निकट पहुंच इन पुतलों का दहन किया। कर्मी नेताओं ने कहा कि जब तक सरकार मांगे नहीं मान लेती तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी। इस अवसर पर महेंद्र, अंजू बाला, सुशीला, कृष्णा देवी, अनिल कुमार, शिल्पा, अनिता राणा, प्रमोद, धर्मबीर, प्रदीप, सुनीला, सुमन, शीला, बबीता सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed