फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   अजय सिंह ने दादरी में कार्यकर्ता बैठक को किया संबोधित

अजय सिंह ने दादरी में कार्यकर्ता बैठक को किया संबोधित

Tue, 08 Jan 2019 01:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
अजय सिंह ने दादरी में कार्यकर्ता बैठक को किया संबोधित
जींद उपचुनाव में जजपा आज घोषित करेगी उम्मीदवार : अजय
विज्ञापन

दिग्विजय चौटाला के उम्मीदवार होने के सवाल पर मुस्कुराए पिता एवं जजपा संस्थापक
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। जींद उपचुनाव आगामी चुनावों का सेमीफाइनल है, यहीं से सत्ता के फाइनल का रास्ता तय होगा। जींद जीत गए तो प्रदेश में अगली सरकार जजपा की होगी। यह बात सोमवार को जजपा संस्थापक डॉ. अजय सिंह चौटाला ने सोमवार को शहर में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने दावा कि मंगलवार को कमेटी उपचुनाव के लिए जजपा उम्मीदवार का एलान कर देगी। उपचुनाव में पुत्र दिग्विजय चौटाला के उम्मीदवार होने के सवाल पर मुस्कुराते हुए कहा कि कमेटी का फैसला सर्वमान्य होगा।

उन्होंने कहा कि उपचुनाव में एक विपक्षी दल हाथी को चश्मा पहनाने की सोच रहा है तो दूसरा दलों के पास उम्मीदवार नहीं है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि जींद में अपने परिचितों और रिश्तेदारों से संपर्क कर जजपा के पक्ष में मतदान करवाएं। बैठक को जिला अध्यक्ष नरेश द्वारका, विधायक राजदीप फौगाट, पूर्व मंत्री बहादुर सिंह, सतीश यादव, रामनिवास मिर्च, लक्ष्मी बलौदा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर ओमपाल चौबारला, पार्षद आनंद महराणा, राजेश फौगाट, भूपेंद्र बौंद, टेकराम आर्य, धर्मराज फौगाट, डॉ. विजय मंदौला, मंजीत फौगाट, कुलदीप, रामकिशन, राजेश सांगवान, ऋषिपाल उमरवास, देवेंद्र, सुरेश, राकेश कलकल, नरेश,रविंद्र, अमरजीत सोनी, ईश्वर ,अवतार सांगवान, रामफल कादमा, आशीष, संजीव ,राजेश, सतेंद्र, विनोद मोड़ी, युद्धबीर कलकल,बबलू चौधरी, एमसी वीरेंद्र पप्पू, रमेश लांबा,कैलाश पालड़ी, ओमधारा श्योराण, कमलेश सोनी, सूरज बेनिवाल, प्यारेलाल लांबा, विजय श्योराण,भूप मांढ़ी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो-12
बैठक में कायकर्ताओं को संबोधित करते डॉ. अजय चौटाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed