{"_id":"5bb12adc867a55019d617edb","slug":"61538337500-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच वर्षीय मासूम लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच वर्षीय मासूम लापता
Updated Mon, 01 Oct 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहादुरगढ़ (ब्यूरो)। शहर के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी के बाहर से संदिग्ध परिस्थितियों में पांच वर्षीय बालक लापता हो गया है। परिजन उसे हर संभावित स्थान पर तलाश चुके हैं, मगर सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों ने अब पुलिस को सूचना देकर तलाश की गुहार लगाई है।
नूंह का निवासी हकमुद्दीन पिछले कुछ समय से बहादुरगढ़ के एमआईई पार्ट वन क्षेत्र की एक फैक्टरी में काम कर रहा है। वह फैक्टरी परिसर में ही परिवार सहित रहता है। हकमुद्दीन के मुताबिक, शनिवार की शाम को उसका बेटा शाद (5) खेल रहा था। खेलते-खेलते वह फैक्टरी से बाहर निकल गया। बाहर जाकर देखा गया तो वह नहीं मिला। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। पूरा एमआईई क्षेत्र छान मारा लेकिन कुछ सुराग नहीं लगा। अब हकमुद्दीन ने एमआईई पुलिस चौकी में सूचना देकर तलाश की गुहार लगाई है। एमआईई चौकी पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी दिलावर ने कहा है कि बालक की तलाश शुरू कर दी गई है। तमाम चौकी, थानों में सूचना जारी कर दी गई है। छापेमारी की जा रही है और सोशल साइट्स का भी सहारा लिया जा रहा है। जल्द ही बालक को तलाश लिया जाएगा।