फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Festive buzz in the market for Janmashtami; shopping for Laddu Gopal.

Jhajjar-Bahadurgarh News: बाजार में जन्माष्टमी की रौनक, लड्डू गोपाल के लिए खरीदारी

Thu, 03 Sep 2026 07:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 03 Sep 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
Festive buzz in the market for Janmashtami; shopping for Laddu Gopal.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। जन्माष्टमी के अवसर पर शहरवासी अपने लड्डू गोपाल के लिए खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में कपड़ों, खिलौनों और बांसुरी की विशेष मांग है। वीरवार को मंदिरों को भी सजाया गया।
इस बार रेडीमेड कपड़ों के साथ डिजाइनर मुकुट बनाने की सुविधा है। मुकुटों में अमेरिकन डायमंड का चलन अधिक है। राधाजी के लिए चंद्रिका वाला मुकुट, कमल का फूल और लहंगा चुनरी उपलब्ध है। शृंगार के सामान में हार, कुंडल, कड़े और तिलक की मांग है। हल्के रंग के रेशम, क्रिस्टल, ग्लास और गोटा वर्क वाले वस्त्र 20 से 100 रुपये में उपलब्ध हैं। मुकुट 20 से 400 रुपये और झूले 100 से 500 रुपये तक में मिल रहे हैं। खिलौने 50 से 200 रुपये, मूर्तियां 100 से 700 रुपये और बांसुरी 20 से 50 रुपये में बिक रही हैं।
विज्ञापन

कान्हा के लिए फूलों वाला झूला बाजार में आकर्षण का केंद्र है। गुलाबी, पीले और लाल रंग के फूलों से झूले सजाए गए हैं। जन्माष्टमी पर ठाकुर जी के लिए खिलौने वाले मोबाइल भी खूब बिक रहे हैं। ग्राहक टैबलेट, हॉकी, गाड़ी, तोता और साइकिल जैसे खिलौने भी खरीद रहे हैं। दुकानदार मुरलीधर ने इस बार अच्छे व्यापार की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed