फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   SDM heard the grievances of the general public at the grievance redressal camp.

Jhajjar-Bahadurgarh News: समाधान शिविर में एसडीएम ने सुनीं आमजन की समस्याएं

Thu, 03 Sep 2026 07:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 03 Sep 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
SDM heard the grievances of the general public at the grievance redressal camp.
बहादुरगढ़। एसडीएम अभिनव सिवाच ने वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

समाधान शिविर में पुलिस विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग, खंड विकास एवं पंचायत विभाग, डीटीपी, एचएसवीपी तथा राजस्व विभाग से संबंधित विभिन्न शिकायतें सामने आईं। एसडीएम ने अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई करने और निर्धारित समय-सीमा में उसका समाधान सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण की नियमित निगरानी भी की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed