फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   कक्षाओं तक पहुंचा बारिश का पानी, बिना टाट-पट्टी के बरामदे में बैठकर पढ़ाई करने को विवश बच्चें

कक्षाओं तक पहुंचा बारिश का पानी, बिना टाट-पट्टी के बरामदे में बैठकर पढ़ाई करने को विवश बच्चें

Thu, 06 Sep 2018 01:19 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
कक्षाओं तक पहुंचा बारिश का पानी, बिना टाट-पट्टी के बरामदे में बैठकर पढ़ाई करने को विवश बच्चें
चरखी दादरी। शहर के शहीद दलबीर सिंह राजकीय विद्यालय में जमा बारिश का पानी बच्चों व शिक्षकों के लिए आफत बना हुआ है। स्कूल ग्राउंड परिसर में जमा पानी कक्षाओं तक पहुंच चुका है और इस कारण शिक्षक बच्चों को बरामदे में बैठाने को मजबूर हैं। यह सिलसिला पिछले चार दिनों से जारी है। हैरत की बात तो यह है कि बच्चों को बिना टाट-पट्टी के जमीन पर बैठाकर ही पढ़ाया जा रहा है। जन स्वास्थ्य विभाग की नजरअंदाजी के चलते बच्चों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। बुधवार को एसडीएम ओमप्रकाश देवराला ने स्कूल परिसर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से पानी की निकासी करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

शहर के शहीद दलबीर सिंह राजकीय स्कूल में बारिश का पानी कक्षाओं तक पहुंचने से विद्यार्थी बरामदे में जमीन पर बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं। लंबे समय तक बारिश के पानी की निकासी नहीं होने से दुर्गंध आने लगी है जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बच्चों के भविष्य से जुड़ी समस्या को देखते हुए एसडीएम ने स्कूल प्रबंधन के साथ जलभराव का जायजा लिया और जल्द से जल्द पानी निकासी के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। आपकों बात दें रविवार अलसुबह लगातार पांच घंटे हुई बारिश के कारण शहीद दलबीर सिंह राजकीय स्कूल परिसर में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जिला प्रशासन की नाकामी के चलते बारिश का पानी स्कूल की कक्षाओं तक पहुंच गया है। चार दिन गुजर जाने के बाद भी बारिश के पानी की निकासी नही होने से यहा पढ़ने वाले 9वीं से 12वीं कक्षा तक के लगभग 500 बच्चें बरामदे में बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। वहीं, खेल मैदान पानी से लबालब होने क चलते बच्चे अभ्यास भी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

बाक्स: एक ब्लॉक के दस कमरों में घुसा है पानी
स्कूल परिसर में 9वीं से 12वीं कक्षा तक पढ़ने वाले बच्चों के लिए सुभाषचंद्र बोस सदन बनाया गया है। इस सदन में करीब दस कमरें हैं जिनमें कक्षाएं लगाई जाती हैं। बारिश से हुए जलभराव के चलते इन कक्षाओं में पानी घुसने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल प्रबंधन ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर बरामदे में ही कक्षाएं लगानी शुरू कर रखी हैं। एकसाथ चारों कक्षाओं के बच्चों को बैठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स: इन कक्षाओं के बच्चें हो रहे प्रभावित
कक्षा बच्चों की संख्या
9वीं 80
10वीं 135
11वीं 150
12वीं 150

वर्सन:::
मैंने स्कूल परिसर से जमा बारिश के पानी का आज जायजा लिया है। इस संबंध में जनस्वास्थ्य विभाग के एसई को फोन करके निर्देश दे दिए हैं। जल्दी ही स्कूल परिसर से पानी की निकासी करवा दी जाएगी।
ओमप्रकाश देवराला, एसडीएम
फोटो 24
शहीद दलबीर सिंह राजकीय विद्यालय में कक्षाओं तक पहुंचा बारिश का पानी।
फोटो 25
कक्षाओं में पानी घुसने से बरामदे में बैठकर पढ़ाई करते बच्चे।
फोटो 26
जलभराव की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे एसडीएम आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed