फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ंडरपास मामला: 15 पार्षद हुए लामबंद, विधायक के आंदोलन को दिया समर्थन

ंडरपास मामला: 15 पार्षद हुए लामबंद, विधायक के आंदोलन को दिया समर्थन

Sat, 16 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
ंडरपास मामला: 15 पार्षद हुए लामबंद, विधायक के आंदोलन को दिया समर्थन
अंडरपास मामला : 15 पार्षदों ने विधायक के आंदोलन को दिया समर्थन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। गांधी नगर अंडर पास मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इनेलो विधायक राजदीप फौगाट ने रविवार को आमरण अनशन शुरू करने की घोषणा के समर्थन में शुक्रवार को शहर के 15 पार्षद भी उतर आए है। इन पार्षदों ने बैठक कर विधायक के आंदोलन को समर्थन देने का निर्णय लिया है। बैठक के पत्रकारों से बातचीत करते हुए पार्षदों ने कहा कि भाजपा सरकार क्षेत्र की जनता को गुमराह कर रही है। अब आर- पार की लड़ाई लड़ने का समय आ गया है।
वार्ड 20 पार्षद प्रतिनिधि वीरेंद्र चरखी व गांधी नगर पार्षद महेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार शहर के गांधी नगर में अंडरपास निर्माण करवाए जाने की बात पर जनता को गुमराह कर रही है। अब जनता सरकार के बहकावे में नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि अंडरपास निर्माण करवाने के लिए पार्षद अब जेल जाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि शहर के कम से कम 15 पार्षदों का इनेलो विधायक के प्रस्तावित इस आंदोलन को पूर्ण समर्थन है। वीरेंद्र चरखी ने बताया कि पार्षद आनंद महराणा, पार्षद बबलू श्योराण, प्रवीन सैनी, पार्षद कुलदीप गांधी, पार्षद प्रतिनिधि विक्रम श्योराम के समर्थन की सूचना उन्हें फोन पर मिल चुकी है। इन पार्षदों ने कहा कि गांधी नगर मेें अंडरपास न बनने से बुजुर्गों, बच्चों व महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। शहर की तीन कालोनियों के अलावा करीब डेढ़ दर्जन गांवों के लोगों को भी अंडरपास बनने से सीधे तौर पर फायदा हो सकेगा। इन पार्षदों ने कहा कि वे 17 जून को विधायक राजदीप सिंह के साथ समर्थन में धरने पर बैठेंगे। इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि सुभाष स्वामी, पार्षद मनोज वर्मा, पार्षद रोहित, पार्षद प्रतिनिधि जयसिंह, पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण, पार्षद विनोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


सौ फीसदी बैठूंगा अनशन पर: राजदीप
इनेलो विधायक राजघीप फौगाट ने कहा कि रविवार से वो आमरण अनशन शुरू करेंगे और इसके लिए जिला प्रशासन को पहले ही जानकारी दे चुके हैं। विधायक ने कहा कि अंडरपास के मामले में सरकार लगातार जनता को गुमराह कर रही है। आंदोलन के दौरान उनका मकसद किसी को परेशान करना नहीं होगा बल्कि वो तो खुद अंडरपास की कमी से परेशान 20 हजार लोगों की मांग को उठाएंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed