फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   भाजपा ने समाज को जोडने नहीं तोडने का काम किया : सतपाल

भाजपा ने समाज को जोडने नहीं तोडने का काम किया : सतपाल

Sun, 31 Dec 2017 12:25 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने समाज को जोडने नहीं तोडने का काम किया : सतपाल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा फरवरी माह में भाईचारे व एकता का संदेश लेकर प्रदेश के कोने-कोने में रथ यात्रा निकालेंगे। इस रथ यात्रा से जहां लोगों को एकजुट किया जाएगा वहीं भाजपा व इनेलो की पोल भी खोली जाएगी। यह कहना है कांग्रेस पंचायती राज प्रकोष्ठ के महासचिव सतपाल राठी का। राठी भूपेंद्र सिंह हुडा से मिलने के बाद शनिवार को यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

सतपाल राठी जो कि रथयात्रा की सफल तैयारियों के सिलसिले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से भी मिले। इस पर पूर्व सीएम ने उन्हें जो भी मार्गदर्शन किया उस पर राठी ने पूरी तरह से खरे उतरने की बात कही। साथ में कार्यकर्ताओं को संगठित करने पर जोर भी दिया। सतपाल राठी ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी और पिछले 10 साल से भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री थे तो हरियाणा का भविष्य सुनहरा था और प्रदेश ने विकास की रफ्तार भी पकड़ी हुई थी। प्रदेश में भाईचारे की नींव मजबूत थी और एक के बाद एक नए-नए कीर्तिमान स्थापित भी करता रहा। मगर अब हरियाणा हर क्षेत्र में पिछड़ रहा है। युवाओं को न तो नौकरी के अवसर मिल रहे हैं और न ही रोजगार उपलब्ध हो रहा। यही नहीं विकास के मामले में भी फिसड्डी होता जा रहा है। भाजपा ने भाईचारा तोड़ने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed