{"_id":"59e517914f1c1bd9538b7c58","slug":"61508186001-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोल्जर जीडी, तकनीकी व ट्रेडमैन की लिख्रित परीक्षा 26 नवंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोल्जर जीडी, तकनीकी व ट्रेडमैन की लिख्रित परीक्षा 26 नवंबर को
Updated Tue, 17 Oct 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोल्जर जीडी, तकनीकी व ट्रेडमैन की लिखित परीक्षा 26 नवंबर को
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव चरखी के एससीआर स्कूल में संपन्न हुई सेना की भर्ती रैली के लिए स्थानीय भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल एकेएस पिल्लई ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इसमें तीस हजार से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि रैली के दौरान जिन उम्मीदवारों को अनफिट घोषित किया गया था। एमएच हिसार या अंबाला से अब फिट घोषित कर दिए गए हैं, वो 30 अक्तूबर तक दादरी भर्ती कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। उनको सीईई परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाएगा। ऐसे उम्मीदवार सुबह नौ बजे अपनी दो-दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर एआरओ कार्यालय पहुंच जाए। भर्ती कार्यालय के निदेशक ने बताया कि शारीरिक परीक्षा में सफल रहे उम्मीदवारों की सोल्जर जीडी, सोल्जर तकनीकी व सोल्जर ट्रेडमैन की सीईई परीक्षा 26 नवंबर तथा सोल्जर लिपिक, एसकेटी की सीईई परीक्षा 28 जनवरी 2018 को हिसार कैंट में आयोजित की जाएगी। हिसार कैंट में सुबह पांच बजे से पहले टीसीपी नंबर दो पर पहुंच जाएं।