फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   लाल बती के बाद अब ब्लैक फिल्म का क्रेज, 75 वाहनों के काटे चालान

लाल बती के बाद अब ब्लैक फिल्म का क्रेज, 75 वाहनों के काटे चालान

Sun, 09 Jul 2017 01:19 AM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
लाल बती के बाद अब ब्लैक फिल्म का क्रेज, 75 वाहनों के काटे चालान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
पुलिस द्वारा यातायात नियमों की पालना को सुनिश्चित करने और काली फिल्म अथवा अवैध लाल नीली बत्ती लगाकर चलने वाली गाड़ियों की चैकिंग के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत झज्जर पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा जिला के अलग-अलग स्थानों पर नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर करीब 260 वाहनों के चालान किए गए। एसएसपी बी सतीश बालन के आदेश पर पुलिस की अलग अलग टीमों द्वारा यातायात नियमों की पालना को सुनिश्चित करने के लिए विशेष चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। विशेष अभियान के तहत झज्जर पुलिस द्वारा जगह-जगह नाकेबंदी कर वाहनों की चैकिंग आरंभ की गई। चैकिंग के दौरान कोई भी वाहन चालक अगर ब्लैक फिल्म लगाये हुए मिलता है तो उसी समय चालान के साथ साथ काली फिल्म को उतारा दिए जाने के निर्देश भी किए गए हैं। झज्जर पुलिस की अलग अलग टीमों द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करते पाए जाने पर करीब 260 वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए चालान किए गए। चैकिंग के दौरान सभी वाहन चालकों को भविष्य में यातायात नियमों की पालना करने के प्रति भी चेताया गया। झज्जर पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा विषेश अभियान के तहत चैकिंग के दौरान ब्लैक फिल्म लगे करीबी 75 वाहनों के चालान करते हुए शीशों पर लगी ब्लैक फिल्म को मौके पर ही उतार दिया गया। इसके अतिरिक्त ट्रिपल सवारी के 15 चालान, नशे की हालत में ड्राइविंग करने के 6 चालान , बिना हेलमेट के 34 चालान , बिना सीट बैल्ट लगाए 50 , अन्य किस्म के 70 चालान करने सहित 2 वाहनों को इंपाउंड भी किया गया । विशेष चैकिंग अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 6 स्कूल बसों के भी चालान किए गए । विशेष चैकिंग अभियान सख्ती के साथ लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed