फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   60 cured with Corona getting 32 infected, 113 active patients left

कोरोना के 32 संक्रमित मिलने के साथ 60 हुए ठीक, 113 सक्रिय मरीज बचे

Wed, 16 Feb 2022 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
60 cured with Corona getting 32 infected, 113 active patients left
झज्जर। कोरोना संक्रमण का ग्राफ निरंतर गिरता जा रहा है। जिले में मंगलवार को 60 मरीज ठीक होने के साथ 113 सक्रिय मरीज बचे हैं। मंगलवार को 1019 सैंपलों की रिपोर्ट आई है, जिसमें से 32 संक्रमित पाए गए हैं। मंगलवार को मिले 32 मरीजों में से 4 को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है व 28 को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन

फिलहाल 15 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। जिनमें से 9 को सरकारी अस्पतालों में व 6 को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल 98 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपनी निगरानी में इलाज मुहैया करवा रही हैं। सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया का कहना है कि जिले में कोरोना संक्रमित पाए जाने वाले मरीजों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन में रखा जा रहा है जो होम आइसोलेशन में रखे गए मरीज के घर को ही कंटेनमेंट जोन बनाया जा रहा है। जिले में 4216 कंटेनमेंट जोन निष्क्रिय हो चुके हैं। जिले में 781149 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिनमें से 754495 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। अब धीरे-धीरे कोरोना का प्रभाव कम होता जा रहा है। जिले में कोरोना के संक्रमितों के आंकड़े में निरंतर कमी आ रही है।
विज्ञापन

वर्जन
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन ही एकमात्र उपाय है। इसलिए लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवानी जरूरी है। वैक्सीन लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से विभिन्न स्थानों व अस्पतालों में कैंप लगाए जा रहे हैं। 15 से 18 साल तक के बच्चों को कोरोना से बचाव के लिए दूसरी डोज लगानी भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संजय दहिया, सिविल सर्जन, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed