{"_id":"682b885f1cbbcf86ba0a6f77","slug":"6-months-passed-neither-drains-nor-roads-were-built-now-preparations-are-on-to-blacklist-the-contractor-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-114889-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 6 महीने बीतेेे...नाले बने और न सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 6 महीने बीतेेे...नाले बने और न सड़क
विज्ञापन
-फोटो 57 : बहादुरगढ़ में पुराना औद्योगिक क्षेत्र में इस सड़क का होना है निर्माण। संवाद
- फोटो : kathua
बहादुरगढ़। शहर के पुराना औद्योगिक क्षेत्र में 6 महीने पहले सड़कें और नाले बनाने का काम शुरू किया गया, लेकिन अब तक मात्र 20 फीसद ही पूरा हो पाया है। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एचएसआईआईडीसी) की ओर से यह कार्य कराया जा रहा है।
इस कार्य पर 8 करोड़ रुपये खर्च किए जाने थे। अब अगले महीने में मानसून आ जाएगा। इसके बाद यहां के उद्यमियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वहीं एचएसआईआईडीसी की ओर से समय पर कार्य पूरा न करने वाले ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की तैयारी की गई है।
इसके बाद किसी अन्य एजेंसी को यह टेंडर दिया जाएगा और कार्य पूरा कराया जाएगा। 6 महीने पहले एचएसआईआईडीसी की ओर से टेंडर लगाकर यहां पर नाले, सड़क, सीवर लाइन और पेयजल लाइन बिछाने का कार्य एजेंसी को सौंप दिया गया था। शुरू में काम ठीक हुआ, लेकिन बाद में काम पर ब्रेक लग गया। इसके कारण अब तक यह काम कुल 20% हो पाया।
विज्ञापन
यहां पर सड़कें बनाने के लिए उखाड़ तो दी गई, लेकिन उन्हें बनाने की कोई जहमत नहीं उठाई गई। अब एचएसआईआईडीसी की ओर से ठेकेदार के खिलाफ एक्शन लेने की तैयारी की गई है। बारिश के दिनों में पानी जमा होगा तो आने-जाने वाले लोगों को परेशानियां होंगी।
बहादुरगढ़ चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के वरिष्ठ उप प्रधान नरिंदर छिकारा ने बताया कि अधिकारियों ने उन्हें बताया है कि पुराने ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की तैयारी की गई है।