फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   53 complaints registered in Samadhan Camp, most of them resolved on the spot

Jhajjar-Bahadurgarh News: समाधान शिविर में 53 शिकायतें दर्ज, अधिकतर का मौके पर समाधान

Sat, 27 Jul 2024 05:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 27 Jul 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
53 complaints registered in Samadhan Camp, most of them resolved on the spot
झज्जर। डीसी शक्ति सिंह ने शुक्रवार को समाधान शिविर में आमजन की शिकायतों पर सुनवाई करते हुए उनका समाधान किया। काफी संख्या में नागरिक अपनी विभिन्न विभागों के संबंधित शिकायतें लेकर समाधान शिविर में पहुंचे।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के तमाम विभागों के अधिकारी शिविर में मौजूद रहे। शिकायतों के त्वरित व प्रभावी समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। शिविर में 53 शिकायतें दर्ज हुई, जिनमें से अधिकतर शिकायतों पर मौके पर ही समाधान करते हुए नागरिकों को राहत दी गई। डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक शिकायत पर पूरा फोकस किया जा रहा है व तत्परता के साथ समाधान किया जा रहा है। पूरा प्रशासन बेहतर तालमेल बनाकर कार्य कर रहा है। समाधान शिविर में नागरिक शिकायत लेकर आ रहे हैं और उनका समाधान किया जा रहा है। नागरिकों की शिकायतों को लिखने के लिए भी स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। हर रोज समाधान प्रकोष्ठ में रिपोर्ट प्रेषित की जाती है। शिकायतों की मॉनिटरिंग के लिए व्यवस्था की गई है और एक्शन टेकन रिपोर्ट तय समय में प्रस्तुत करने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। समाधान शिविर में शुक्रवार को 53 शिकायतें दर्ज हुई। वहीं, जिला प्रशासन के पास अभी तक आयोजित हुए समाधान शिविरों में दर्ज हुई शिकायतों में से 2116 शिकायतों का समाधान हो चुका है। डीसी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि समाधान शिविर की शिकायतों का प्राथमिकता के साथ समाधान करें। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन की रिपोर्ट समाधान प्रकोष्ठ में भेजी जा रही है और उच्च स्तर पर समाधान शिविर की शिकायतों की मॉनिटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed