{"_id":"5cb7781dbdec22141f00ffb3","slug":"51555527709-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी से आए 38 फॉल्ट, अंधेरे में रहीं 23 कॉलोनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी से आए 38 फॉल्ट, अंधेरे में रहीं 23 कॉलोनियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। धूलभरी आंधी से चरमराई बिजली व्यवस्था के कारण मंगलवार रात शहर की छोटी बड़ी 23 कॉलोनियां अंधेरे में डूबी रहीं। शहर के सात फीडरों में आए करीब 38 फॉल्टों को ठीक में निगम के कर्मचारियों को रातभर मशक्कत करनी पड़ी। बड़े छह फॉल्टों ने निगम कर्मियों के पसीने छुड़वा दिए। साइट पर पूरी रात निगम कर्मी फॉल्ट दुरुस्त करने में जुटे रहे इसके बाद भी चार फीडरों की बिजली सप्लाई बुधवार सुबह ही बहाल हो पाई। निगम अधिकारियों का कहना है कि कुछ फीडरों पर चार से पांच घंटे बाद तो कुछ पर 12 घंटे बाद बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई थी। रातभर बत्ती गुल रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सोमवार रात को आंधी आने से भी पांच फीडरों की बिजली व्यवस्था ठप हो गई थी। इस कारण एक दर्जन कालोनियां में ब्लैक आउट रहा। निगम की फाल्ट रिमूविंग टीमों ने इन फाल्टों को दुरुस्त कर मंगलवार सुबह तक बिजली सप्लाई बहाल की थी। मंगलवार दिनभर बिजली व्यवस्था ठीक रही लेकिन रात करीब साढ़े आठ बजे चली जोरदार आंधी से स्थिति सोमवार जैसी हो गई। इसके बाद तो निगम अधिकारियों के फोन रातभर बजते रहे। निगम के जेई मोहित कुमार ने बताया कि शहर के सात फीडरों पर 38 बिजली के फाल्ट निगम टीमों ने खोजे और इनमें से 60 फीसदी फाल्ट रात साढ़े 12 से डेढ़ बजे तक ठीक कर दिए गए थे। 40 फीसदी जो बचे थे वे बड़े फाल्ट थे। इन्हें बुधवार सुबह नौ बजे तक ठीक किया जा सका। उन्होंने बताया कि नौ बजे के बाद पूरे शहर की बिजली सप्लाई सुचारु रूप से शुरू कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि कहीं क्वाइल जली मिली तो कहीं पेड़ की टहनी तारों पर गिरी मिली। इससे स्पार्किंग हो गई। ज्यादातर जगहों पर स्पार्किंग ही फाल्ट की वजह बनी। निगम के अधिकारी ने बताया कि एक्सईएन साहब के आदेशों पर फाल्ट आते ही तीन टीमों को साइट पर भेज दिया गया था। इन टीमों ने फॉल्ट का पता लगाकर देर रात ही सूचना दी थी।
इन क्षेत्रों में आए रात को फॉल्ट
मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे आंधी के साथ ही 80 फीसदी शहर की बिजली सप्लाई बंद हो गई थी। इसके बाद जब फीडरों की पेट्रोलिंग की गई तो एक के बाद एक 38 फॉल्ट मिले। निगम के अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात रोहतक चौक क्षेत्र, रोज गार्डन क्षेत्र, चिड़िया मोड़ क्षेत्र, बधवाना गेट क्षेत्र, दिल्ली रोड क्षेत्र, रावलधी बाईपास क्षेत्र और रोहतक रोड क्षेत्र में फाल्ट आए थे। इसके चलते इन क्षेत्रों की छोटी-बड़ी कॉलोनियों की बिजली सप्लाई ठप हो गई थी।
विज्ञापन
50 से अधिक गांवों में भी घंटों बाधित रही बिजली
निगम सूत्रों की मानें तो शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई बिजली के फॉल्ट आए। आंधी के चलते कई स्थानों पर तार आपस में छूने से टूट गई। इस कारण बिजली सप्लाई बाधित हो गई। सभी स्थानों पर रात को ही निगम की टीमें नहीं पहुंच पाई। सूत्रों की मानें तो मंगलवार रात जिले के 50 गांवों में आठ से दस घंटे बिजली सप्लाई बाधित रही। बुधवार सुबह के समय भी बिजली नहीं आने पर ग्रामीणों और पशु पालकों का कामकाज प्रभावित रहा
मंगलवार रात आंधी से शहर में 38 जगह फॉल्ट आए थे। 60 फीसदी फॉल्ट हमारी तीन टीमों ने रात को ही ठीक कर दिए थे जबकि 40 फीसदी बुधवार सुबह दुरुस्त किए गए। छह बड़े फॉल्ट थे जिन्हें दूर करने में समय लग गया। - मोहित कुमार, जेई, बिजली निगम