फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   शकर कम जेटिंग मशीन को ऑपरेट करने में आई दिक्कतें, जयपुर से बुलाया विशेषज्ञ

शकर कम जेटिंग मशीन को ऑपरेट करने में आई दिक्कतें, जयपुर से बुलाया विशेषज्ञ

Tue, 05 Feb 2019 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
शकर कम जेटिंग मशीन को ऑपरेट करने में आई दिक्कतें, जयपुर से बुलाया विशेषज्ञ

विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर मेें सीवर ब्लॉकेज से निजात दिलाने के लिए मंगवाई गई शकर कम जेटिंग मशीन को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ऑपरेट नहीं कर पा रहे हैं। मशीन को ऑपरेट करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग जयपुर से मशीन विशेषज्ञ बुलाया है ताकि कर्मचारियों को मशीन चलाने की तकनीकी जानकारी दी जा सके। तब तक जनस्वास्थ्य विभाग शहर में मैनुअली ब्लॉक सीवर लाइनें खोलने में जुटा है ताकि लोगों को राहत मिल सके। अब तक चार वार्डों में ब्लॉकेज खोले गए हैं।
सीवर ब्लॉकेज को खोलने के लिए पिछले सप्ताह ही शकर कम जेटिंग शहर में पहुंची है। लेकिन अब मशीन पहुंचने पर इसके ऑपरेट की समस्या बन गई। दो दिन तक विभाग कर्मचारियों ने अपने स्तर पर मशीन को ऑपरेट कर ब्लॅाकेज खोलने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बन सकी। कर्मचारियों को इस मशीन की तकनीक के बारे में जानकारी नहीं होने की वजह से इसे ऑपरेट करने में परेशानी आई। इस समय शहर में करीब 21 स्थानों पर ब्लॉकेज की समस्या बनी हुई है। इनमें से आधे ब्लॉकेज खोल दिए र्गए हैं लेकिन कई ब्लॉकेज तो एक बार खोलने पर फिर सेे रुक रहे हैं। शहर के चरखी दरवाजा, गांधी नगर, प्रेमनगर, तिकोना पार्क, वार्ड 20, वार्ड 21 व वार्ड 18 सहित कई भागों में सीवरेज ब्लॉकेज की समस्या है। सीवरेज की यह समस्या एक साल से बनी आ रही है। विभाग कर्मचारियों ने अपने स्तर पर मैनुवली तौर पर इनको ठीक करने का काम किया लेकिन बात नहीं बन पा रही थी। अब पिछले सप्ताह ही मशीन जयपुर से मंगवाई गई है। करीब 45 लाख की यह मशीन आधुनिक तकनीक की बनी है। शहर के वार्ड 20 में तीन गलियों में ब्लॉकेेज खोले गए हैं। इसी प्रकार वार्ड 21 वार्ड में दो गलियों की ब्लॉकेज खोले गए हैं। प्रेमनगर एरिया में भी कई ब्लॉकेज खोले गए हैं। लोहारू रोड पर भी सीवर लाइन चालू की गई है।
विज्ञापन

बाक्स: कर्मचारियों को नहीं है मशीन का तकनीकी ज्ञान
अब इस मशीन की ऑपरेट मेें समस्या आ रही है। विभाग कर्मचारियों को पूरी तरह से इस मशीन को चलाने की तकनीक का ज्ञान न होने की वजह से परेशानी बनी हुई है। मशीन में लगी पाइप व नोजल की सेटिंग में परेशानी आई है। मशीन की पाइप को सीवर पाइप में सेट करने में परेशानी हो रही है इस वजह से सीवर सफाई के काम में रुकावट आई है
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स: जयपुर से आए विशेषज्ञ ने दी ट्रेनिंग
मशीन की ठीक प्रकार से ऑपरेट न होने की वजह से विभाग अधिकारियों को जयपुर से मशीन विशेषज्ञ बुलाना पड़ा। विशेषज्ञ की ओर से विभाग कर्मचारियों को इसके ऑपरेट सिस्टम के बारे में जानकारी दी गई। विशेषज्ञ ने कर्मचारियों को मशीन के प्रेशर सिस्टम के बारे में जानकारी दी। मशीन की नोजल व सीवर लाइन में पाइप सेटिंग के बारे में बताया। मशीन का प्रशिक्षण देने के बाद अब फिर से विभाग कर्मचारियों ने इस पर काम शुरू किया है।

=- वर्सन
- विभाग कर्मचारियों को मशीन ऑपरेटिंग का पूरा ज्ञान न होने की वजह सेे जयपुर से मशीन विशेषज्ञ बुलाना पड़ा। अब तक शहर के कई भागों में ब्लॉकेज खोले जा चुके हैं। धीरे-धीरे सभी ब्लॉकेज खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed