{"_id":"5bc78e85bdec2269827d40e5","slug":"51539804805-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज हड़ताल: पुलिस ने नौ कर्मचारियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा, विभाग ने 44 को नोटिस भेजे और तीन को किया टर्मिनेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज हड़ताल: पुलिस ने नौ कर्मचारियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा, विभाग ने 44 को नोटिस भेजे और तीन को किया टर्मिनेट
Updated Thu, 18 Oct 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। हड़ताल में शामिल होकर बसों के संचालन में बाधक बनने वाले नौ कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में रोडवेज चालक ने सिटी पुलिस को मंगलवार शाम शिकायत सौंपी थी। इस पर संज्ञान लेकर पुलिस ने पांच कर्मचारियों को मंगलवार रात जबकि चार कर्मचारियों को बुधवार सुबह बस स्टैंड के समीप से ही एस्मा के तहत गिरफ्तार किया है। इन सभी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं, रोडवेज विभाग के अधिकारियों ने भी हरकत में आकर 45 कर्मचारियों को नोटिस थमाने के अलावा तीन को टर्मिनेट भी कर दिया है।
बुधवार को दादरी बस स्टैंड परिसर से मंगलवार की अपेक्षा ज्यादा बसें रवाना हुईं। मंगलवार को जहां महज 32 बसों का ही डिपो मुख्यालय से आवागमन हुआ था लेकिन बुधवार को इनकी संख्या बढ़कर 70 पर जा पहुंची। हालांकि इसके बावजूद भी यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। खासकर लंबे रूट की बस सेवाएं प्रभावित रहने से लोगों को निजी या सवारी वाहनों सहित ट्रेन सेवा का लाभ लेना पड़ रहा है। मंगलवार को रोडवेज कर्मचारियों ने रोज गार्डन के सामने लोहारू जा रही बस को जबरन रुकवा लिया था। इसकी जानकारी बस चालक ने जीएम धनराज कुंडू को दी थी। इसके बाद इस संबंध में चालक ने सिटी थाना पुलिस को भी शिकायत सौंपी। पुलिस ने इस संबंध में एस्मा के तहत कर्मचारियों पर केस दर्ज कर मंगलवार देर शाम रोज गार्डन के समीप से पांच कर्मचारियों भूप सिंह धनासरी, रणबीर गहलावत, डिपो प्रधान धर्मबीर डाला व इंद्र राणा को गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार सुबह हड़ताल में 603 में से 339 कर्मचारी शामिल रहे। सुबह करीब आठ बजे कर्मचारी जब रोज गार्डन के समीप एकत्र होने लगे तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चार और कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों की मानें तो इन्हें भी मंगलवार को दर्ज हुए मामले के संबंध में गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को पुलिस ने इंटक प्रधान राजेश रावलधी, करतार साहू, सुदेश, योगेश व राजू को गिरफ्तार किया। वहीं, बुधवार सुबह नौ बजे तक महज 16 बसें ही बस स्टैंड से रवाना हुई थीं लेकिन शाम तक यह संख्या 70 तक जा पहुंची। हालांकि इसके बावजूद यात्रियों को अपने गंतव्य पर पहुंचने में परेशानियां झेलनी पड़ीं।
दो दिन में लगा 20 लाख का फटका
प्रदेश सरकार और प्रशासन द्वारा हड़ताल में शामिल होने वाले कर्मचारियों पर एक्शन लेने से खफा होकर रोडवेज यूनियनों ने दो दिन की हड़ताल और बढ़ा दी है। पहले यह हड़ताल दो दिन की थी लेकिन बुधवार को कर्मचारी नेताओं ने घोषणा कर इसे शुक्रवार तक जारी रखने का एलान कर दिया। ऐसे में अभी दो दिन और लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। चरखी दादरी डिपो में 148 बसें हैं लेकिन विभिन्न रूटों पर इनमें से 130 बसें दौड़ती हैं। मंगलवार को जहां करीब 80 प्रतिशत बसें नहीं चल पाई थीं तो बुधवार को करीब 55 प्रतिशत बसें रोडवेज डिपो से चलीं। चरखी दादरी डिपो की बसें एक दिन में औसतन 48 हजार दौड़ती हैं और प्रतिदिन 14 लाख का राजस्व प्राप्त होता है। बीते दो दिनों से बसों का सुचारु रूप से संचालन नहीं हो पा रहा है और अब तक रोडवेज को करीब 20 लाख के राजस्व का फटका लग चुका है।