फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   विभाग का लापरवाही उजागर हुई तो जारी किया सब्सिडी वाली दवा

विभाग का लापरवाही उजागर हुई तो जारी किया सब्सिडी वाली दवा

Tue, 16 Jan 2018 01:45 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
विभाग का लापरवाही उजागर हुई तो जारी किया सब्सिडी वाली दवा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
कृषि विभाग के द्वारा सब्सिडी वाली खरपतवार नाशक दवा केवल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने वाले किसानों को दी जा रही थी। रजिस्ट्रेशन विभागीय लापरवाही के कारण अंतिम तिथि को केवल आधे घंटे तक हो पाए थे। इसके चलते जिले के अधिकांश किसानों के रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाए थे, जिसकी वजह से विभाग की ओर से उन्हें सब्सिडी वाली वेस्ता दवा नहीं दी जा रही थी। किसानों को यह दवा 250 रुपये की अधिक कीमत चुुकाने के बाद मिल रही थी। मामले की अमर उजाला ने पूरी पड़ताल करके 11 जनवरी के अंक में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद कृषि विभाग के अधिकारियों ने सब्सिडी का लाभ आम किसानों को भी देने के लिए मुख्यालय से पत्र लिखकर परमिशन मांगी गई थी। मुख्यालय से परमिशन मिलने के बाद सोमवार से विभाग ने बगैर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों को भी सब्सिडी पर दवा देनी शुरू कर दी। जिस पर किसानों ने अमर उजाला का धन्यवाद किया।

ये बोले किसान
1. गांव गिरावड़ निवासी किसान सुरेंद्र ने कहा कि कृषि विभाग के अधिकारी ही किसानों के साथ खिलवाड़ कर रहे थे। अमर उजाला ने मामला उठाया तो उनकी समस्या हल हो गई है। इसके लिए वे अमर उजाला का धन्यवाद करते हैं।
विज्ञापन

2. रईया गांव निवासी किसान संदीप का कहना है कि सब्सिडी के मामले में अधिकारी उन्हें हमेशा इस तरह परेशान करते थे। अमर उजाला द्वारा मुद्दे को प्रमुखता से उठाने के बाद उन्हें उम्मीद हो गई है कि भविष्य में भी उनकी समस्याएं हल हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
अमर उजाला के द्वारा समाचार प्रकाशित किए जाने पर मुख्यालय से बिना रजिस्ट्रेशन वाले किसानों को भी सब्सिडी का लाभ देने के लिए परमिशन मांगी थी। मंजूरी मिलने पर सभी किसानों के लिए सब्सिडी वाली दवा सोमवार से मिलनी शुरू हो गई हैं।
- बालकृष्ण, उपप्रबंधक, एचएलआरडीसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed