फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   श्यमलाती भूमि पर हुआ विवाद, बुजुर्ग का रूका दाह-संस्कार

श्यमलाती भूमि पर हुआ विवाद, बुजुर्ग का रूका दाह-संस्कार

Sat, 01 Jul 2017 01:15 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
श्यमलाती भूमि पर हुआ विवाद, बुजुर्ग का रूका दाह-संस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
गांव रावलधी में पुरानी श्यामलात जमीन को लेकर हुए विवाद के चलते एक बुजुर्ग का दाह संस्कार करने से रोक दिया गया। हालांकि मामला थाने में पहुंचा तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवा दिया। इसके बाद मृतक के परिजनों ने स्वयं की जमीन पर ही दाह संस्कार किया। जानकारी मुताबिक गांव रावलधी में काफी साल पुरानी श्यामलाती भूमि है। इस पर कुछ लोगों ने अपना हक जताया है और एक व्यक्ति ने तो यहां चारदीवारी कर गेट भी लगा लिया है। शुक्रवार को रावलधी निवासी एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इसके बाद जब मृतक का शव लेकर परिजन व अन्य ग्रामीण पुरानी श्यामलाती भूमि पर दाह संस्कार के लिए लेकर जा रहे थे। उन्हें एक व्यक्ति ने भूमि पर उसका मालिकाना हक बताते हुए दाह संस्कार करने से रोक दिया। ऐसे में बुजुर्ग के परिवार व उक्त व्यक्ति के बीच विवाद बढ़ गया, जिसके बाद परिजनों ने सदर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रेमसिंह टीम सहित पहुंचे। थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करवा दिया। इसके बाद बुजुर्ग के परिजनों ने स्वयं की जमीन पर दाह संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed