फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   निर्वाचन आयोग के निर्देशों का प्रभावी ढंग से करें पालन : डीसी

निर्वाचन आयोग के निर्देशों का प्रभावी ढंग से करें पालन : डीसी

Fri, 03 May 2019 02:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग के निर्देशों का प्रभावी ढंग से करें पालन : डीसी
झज्जर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त संजय जून ने वीरवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चारों विधानसभा क्षेत्रों की चल रही तैयारियों का जायजा लिया। शहर के राजकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम सहित पोलिंग पार्टी किट वितरण केंद्र की स्थिति का भी जायजा लिया। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन प्रभावी ढंग से करते हुए लोकसभा चुनाव संपन्न कराने हैं। ऐसे में जिले के चारों सहायक निर्वाचन अधिकारी चुनाव सामग्री के वितरण से लेकर संग्रहण तक की पूरी रूपरेखा तैयार कर लें। उन्होंने मास्टर ट्रेनर को भी अपनी ड्यूटी का निर्वहन बेहतर ढंग से करते हुए सभी ईवीएम को तत्परता से तैयार करने को कहा। उन्होंने मास्टर ट्रेनर को निर्देश देते हुए कहा कि वे ईवीएम को वीवपैट मशीन के साथ पूरी तरह से जांच करवाएं और चारों विधानसभा क्षेत्रों के सहायक निर्वाचन अधिकारी भी पूरी मॉनीटरिंग करते हुए चुनाव सामग्री के पोलिंग पार्टी किट तैयार करवाएं।
विज्ञापन


स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण
जिला निर्वाचन अधिकारी संजय जून ने महाविद्यालय में बने स्ट्रांग रूम का भी बारिकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कंट्रोल रूम हेतु किए गए सुरक्षा व्यवस्था प्रबंधों का निरीक्षण करते हुए पुलिस अधिकारियों को भी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष व पारदर्शिता के साथ चुनाव संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और आपसी तालमेल के साथ सभी टीमें कार्य करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित पोलिंग किट चेक लिस्ट के अनुरूप हो। वीरवार को चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए पोलिंग पार्टी की किट में चेक लिस्ट के अुनसार सामान पैक करना शुरू कर दिया ताकि पोलिंग पार्टी को मतदान के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। इस मौके पर एडीसी सुशील सारवान, एसडीएम बेरी डॉ. राहुल नरवाल, एसडीएम बादली जगनिवास, एसडीएम बहादुरगढ़ तरुण कुमार पावरिया, एसडीएम झज्जर शिखा, सीटीएम अश्विनी कुमार व डीआईओ अमित बंसल सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed