फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सरकारी आदेश के बावजूद छात्रों को नहीं दिया स्कूल में प्रवेश, एक घंटे तक तपते रहे धूप में

सरकारी आदेश के बावजूद छात्रों को नहीं दिया स्कूल में प्रवेश, एक घंटे तक तपते रहे धूप में

Tue, 09 Apr 2019 06:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
सरकारी आदेश के बावजूद छात्रों को नहीं दिया स्कूल में प्रवेश, एक घंटे तक तपते रहे धूप में
बहादुरगढ़। बराही रोड स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल में निर्माण कार्य के चलते शिक्षा विभाग के अधिकारी ने यहां के छात्रों व शिक्षकों को पड़ोस के गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल में शिफ्ट करने के आदेश दिए थे। आदेशानुसार सोमवार सुबह स्कूल के बच्चे शिक्षकों के साथ पहुंचे तो गर्ल्स स्कूल की प्रिंसिपल ने प्रवेश नहीं दिया। इस दौरान करीब एक घंटे तक पीठ पर किताबों का बोझ लिए विद्यार्थी घूप में खड़े रहे। सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल सुदेश सिंह के मुताबिक, स्कूल के जर्जर भवन की नीलामी होने के कारण पुराने भवन को तोड़ने का कार्य चल रहा है। इसी के चलते जिला शिक्षा अधिकारी ने कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को गर्वनमेंट गर्ल्स स्कूल में बैठने के आदेश पांच अप्रैल को दिए थे। सोमवार को स्कूल की चार शिक्षक कक्षा 6 से 8 तक के 32 बच्चे को लेकर गर्ल्स स्कूल गईं तो वहां की कार्यवाहक हेड मास्टर मंजू ने बच्चों को शिक्षकों को अंदर आने नहीं दिया। आरोप है कि स्कूल के मेन गेट पर ताला लगा दिया। इस दौरान बच्चों और शिक्षकों ने करीब एक घंटे तक गेट खुलने का इंतजार किया। चिलचिलाती धूप में किताबों का बोझ पीठ में लादे छात्रों को तपता देखने के बाद भी कार्यवाहक हेड मास्टर का मन नहीं पसीजा। इसके बाद बच्चे घर की तरफ लौट गए। इसी बीच शिक्षकों ने हेड मास्टर मंजू को कॉल भी की, लेकिन उन्होंने फोन काट दिया।
विज्ञापन


सरकारी आदेशों के बाद भी बच्चों को स्कूल के अंदर घुसने नहीं दिया। इसको लेकर मैंने जिला शिक्षा अधिकारी झज्जर से मामले की लिखित रूप में शिकायत कर गर्ल्स स्कूल की प्रिंसिपल मंजू पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सुदेश सिंह, प्रिसिंपल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बराही।

गर्ल्स स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के अभिभावकों ने छात्रों के स्कूल में बैठने का विरोध किया था। उनको समझा-बुझाकर शांत कराया गया है। सोमवार को स्कूल के गेट खुले हुए थे। सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चे व शिक्षक सोमवार को नहीं आए। स्कूल में कोई भी आए गेट हमेशा खुला रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंजू, गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल, बराही

मामला मेरी जानकारी में नहीं है। अगर छात्रों को स्कूल के बाहर खड़ा किया है तो यह बिल्कुल अनुशासनहीनता है। मंगलवार को स्कूल में छात्रों के बैठने की अच्छी से अच्छी व्यवस्था कराई जाएगी। प्रिंसिपल के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
सतवीर सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed