फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ठेकेदार ने बिलों पर तत्कालीन एक्सईएन के किए फर्जी हस्ताक्षर, केस दर्ज

ठेकेदार ने बिलों पर तत्कालीन एक्सईएन के किए फर्जी हस्ताक्षर, केस दर्ज

Tue, 09 Apr 2019 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
ठेकेदार ने बिलों पर तत्कालीन एक्सईएन के किए फर्जी हस्ताक्षर, केस दर्ज

विज्ञापन
चरखी दादरी। जन स्वास्थ्य विभाग के एक ठेकेदार पर सिटी थाना पुलिस ने बिलों पर तत्कालीन एक्सईएन और मौजूदा एसई के फर्जी हस्ताक्षर करने के आरोप में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। इस संबंध में गत पांच अप्रैल को एसई विशाल बंसल ने थाने में शिकायत सौंपी थी। पुलिस ने रविवार को ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एसई ने अकाउंट ब्रांच के कर्मचारियों की मिलीभगत का भी अंदेशा जताया है।
पुलिस को दी शिकायत में एसई विशाल बंसल ने बताया कि पहले उनकी पोस्टिंग भिवानी में बतौर एक्सईएन थी। 12 जनवरी 2018 से 15 अप्रैल 2018 और एक सितंबर 2018 से 14 सितंबर 2018 तक उनके पास दादरी एक्सईएन का भी अतिरिक्त चार्ज था। उन्होंने बताया कि इस समयावधि में पालड़ी निवासी ठेकेदार सुनील ने बिलों पर उनके फर्जी हस्ताक्षर कर गबन का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि छह दिसंबर 2018 को उनका प्रमोशन हो गया और बतौर एसई भिवानी में उनकी पोस्टिंग थी। इसी दौरान उनके पास दादरी के कुछ बिल पास होने के लिए आ गए। इस दौरान जांच करने पाया गया कि उनके फर्जी हस्ताक्षर बिलों पर किए गए थे। उन्होंने पुलिस शिकायत में संदेह जताया कि ये हस्ताक्षर ठेकेदार ने किए हैं क्योंकि अगर पैमेंट हो जाती तो उसे ही फायदा होता।
विज्ञापन

बाक्स: अकाउंट ब्रांच के दो कर्मचारियों पर भी संदेह
एसई ने बताया कि कोई भी बिल पास होने के लिए उपमंडल अभियंता कार्यालय से पहले अकाउंट ब्रांच में और फिर चैक होने के बाद एक्सईएन कार्यालय पहुंचता है। उन्होंने शक जताया कि ठेकेदार ने अकाउंट ब्रांच में से कागजात उठाए हैं या अकाउंट ब्रांच के सहायक की मदद से फर्जी हस्ताक्षर किए गए। एसई ने ब्रांच के दो कर्मचारियों हरि सिंह व सत्यवान की मिलीभगत का भी अंदेशा जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि किसी बाहरी शख्स को सरकारी बिल देना सरासर गलत है। ये सभी बिल 2016 व 2017 के हैं। इन पर भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसई विशाल बंसल की शिकायत पर हमने ठेकेदार सुनील के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
दलबीर सिंह, सिटी थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed