फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पीड़िता की शिकायत पर जांच के लिए पहुंची राज्य महिला आयोग की टीम

पीड़िता की शिकायत पर जांच के लिए पहुंची राज्य महिला आयोग की टीम

Tue, 19 Mar 2019 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
पीड़िता की शिकायत पर जांच के लिए पहुंची राज्य महिला आयोग की टीम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। ससुरालियों से परेशान विवाहिता की शिकायत पर सोमवार को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष जांच के लिए दादरी पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में दोनो पक्षों के बयान दर्ज किए। आयोग के अध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष इंदू यादव ने बताया कि शहर निवासी एक लड़की की शादी 2018 में गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। इंदू यादव ने बताया कि कुछ दिन पहले आयोग में विवाहिता ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में विवाहिता का आरोप है कि उसे ससुराल के लोग तंग करते हैं। उससे दहेज की मांग करते हैं। उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता। उसका ससुराल में सम्मान नहीं है। आयोग की अध्यक्ष इंदू यादव ने बताया कि सोमवार को दोनो पक्षों को शहर के रेस्ट हाउस में बुलाया गया और दोनो पक्षों के बयान दर्ज किए गए। इंदू यादव ने बताया कि पीड़िता इस संबंध में करीब तीन माह पहले महिला पुलिस सैल में भी शिकायत कर चुकी है। उन्होंने बताया कि दोनो पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। इस बारे में और जांच पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed