{"_id":"5c69b0adbdec22736d6a1d96","slug":"41550430381-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खापों ने दी श्रद्घांजलि, धरने पर बैठे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खापों ने दी श्रद्घांजलि, धरने पर बैठे भाजपाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। पुलवामा आतंकी हमले के चौथे दिन भी लोगों का आक्रोश चरम पर है। रविवार को ग्रामीण क्षेत्रों, कस्बों और शहर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला फूंककर विरोध जताया। सांगवान और फौगाट खाप के पदाधिकारियों ने इस हमले की कड़ी आलोचना का शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने केंद्र सरकार और सेना से नापाक पाकिस्तान को उसी के लहजे में जवाब देने की मांग की। इस आतंकी हमले के विरोध में रविवार को भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी लाला लाजपत राय चौक पर धरना दिया। इसके अलावा कादमा, झोझूकलां, बौंदकलां व दादरी क्षेत्र में कई जगह रोष जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारियों ने एक सुर में केंद्र सरकार से पाकिस्तान और आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की है।
रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे फौगाट खाप की पंचायत बाबा स्वामी दयाल धाम पर प्रधान रामदास फौगाट की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई और कायरतापूर्ण हमले की कड़े शब्दों में निंदा की गई। खाप प्रवक्ता शमशेर सिंह ने कहा कि आतंकवाद बार-बार देश की अखंडता को तोड़ने का असफल प्रयास कर रहे हैं। अब समय चुपचाप सहने का नहीं बल्कि आतंकवाद और इसके पनाहगार पाकिस्तान को सबक सिखाने का है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में खाप शहीदों के परिजनों के साथ है। पूर्व प्रवक्ता रामसिंह बलकरा ने कहा कि केंद्र सरकार को अब एक और सर्जिकल स्ट्राइक कर जवाबी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी कायरतापूर्ण हरकत करने से पहले आतंकवादी उसके अंजाम की पहले सोचे। इस दौरान पंचायत में इस हमले पर निंदा प्रस्ताव भी पास किया गया। अंत में 22 व 23 फरवरी को आयोजित होने वाले दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर सचिव बलवंत फौगाट, सह सचिव सुरेश फौगाट, खजांची राजवीर सिंह, ऑडिटर सुरेंद्र, कानूनी सलाहकार अधिवक्ता गिरेंद्र फौगाट आदि मौजूद रहे।
सांगवान खाप ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
वहीं, सांगवान खाप की बैठक दोपहर के समय लोहारू स्थित खाप प्रधान सोमबीर सांगवान के आवास पर आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता सोमबीर सांगवान ने की और संचालन सचिव नरसिंह डीपी ने किया। सोमबीर सांगवान ने कहा कि आतंकवादी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। पूरे देश में जनता आक्रोशित है और आतंकवाद को सफाया चाहती है। इससे पहले खाप पदाधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और आतंकवादी हमले के विरोध में निंदा प्रस्ताव पास किया। इस मौके पर सूरजभान, सूरजभान झोझू, प्रताप सिंह, ईश्वर, एडवोकेट वेदपाल, प्रदीप, सुरेंद्र, रणधीर घिकाड़ा, कप्तान रजमल, योगेश, धर्मबीर, अत्तर सिंह, प्रेम, संदीप व ओमप्रकाश आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
आर्य समाज ने शहीदों को याद किया
चरखी दादरी। आर्य समाज मंदिर में पुलवामा के शहीद वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई और उनकी आत्मा की शांति के लिए यज्ञ किया गया। आर्य समाज के प्रधान प्रो. देवदत्त आर्य ने वेदमंत्रों से शांति यज्ञ में आहुतियां डलवाई। आतंकवादियों के कुकृत्य की कड़े शब्दों में भर्त्सना की गई। उन्हें और उनकी सहायता करने वाले मुखबिरों की पहचान करके कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग की गई। यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा जाए। इसमें दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की जाए। इस अवसर पर कर्मवीर छिकारा एडवोकेट, श्याम सुंदर चाबा, राजेंद्र कुमार वर्मा, दिनेश शास्त्री, सावित्री देवी शास्त्री, प्रो. जय प्रकाश गुप्ता, भीम सैन प्रभाकर, अमनदीप आर्य, डॉ. चंद्र प्रकाश चावला, रवि आर्य, सुकर्म पाल आर्य व राजेंद्र कुमार वर्मा उपस्थित थे।
कादमा में भी सड़कों पर उतरे आक्रोशित ग्रामीण
आतंकी हमले से आहत कादमा के ग्रामीणों ने भी सड़कों पर उतरकर अपना रोष जाहिर किया। गांव के मौजिज लोगों की अगुवाई में युवाओं और अन्य ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद और शहीद जवान अमर रहे के गगनभेदी नारे लगे। कैंडल मार्च बस स्टैंड से शुरू किया गया और पूरे गांव से होकर गुजरा। इसके बाद ग्रामीणों ने आतंक का पुतला फूंका और केंद्र सरकार से हमले पर जवाबी कार्रवाई की मांग की।