फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   डेढ़ साल बाद पैंतावास खुर्द के जलघरों में पहुंचा पानी, ग्रामीणों को मिली राहत

डेढ़ साल बाद पैंतावास खुर्द के जलघरों में पहुंचा पानी, ग्रामीणों को मिली राहत

Thu, 27 Sep 2018 09:00 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
डेढ़ साल बाद पैंतावास खुर्द के जलघरों में पहुंचा पानी, ग्रामीणों को मिली राहत
चरखी दादरी। करीब डेढ़ साल से खारा पानी पीने को विवश गांव पैतावास खुर्द के लोगों को अब शुद्ध और मीठा पानी मिलने लगा है। लंबे इंतजार के बाद गांव के जलघर में नहरी पानी पहुुंच गया है। अमर उजाला ने ग्रामीणों की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित कर समस्या को विभाग के अधिकारियों तक पहुंचाया था। इस आशय की खबर 24 सितंबर के अंक में प्रकाशित की थी। ग्र्रामीणों ने उनकी समस्या का निराकरण करवाने के लिए इस प्रयास को सराहा है।
विज्ञापन

गांव पैंतावास खुर्द स्थित जलघर में करीब डेढ़ साल से नहरी पानी की सप्लाई नहीं होने से ग्रामीण बोरिंग का खारा पानी पीने को मजबूर थे। कुछ ग्रामीण 800 रुपये में पानी का टैंकर खरीद कर पेयजल संबंधी जरूरतों को पूरा कर रहे थे। वहीं, बोरिंग का पानी पीने से ग्रामीण चर्म रोग के शिकार हो रहे थे। सूखे पड़े जलघर के टैंकों को बच्चों ने क्रिकेट का ग्राउंड बना लिया था। इस कारण गांव के करीब 100 से अधिक लोग चर्म रोग के शिकार हो गए थे। अमर उजाला ने सिंचाई विभाग के आला अधिकारियों को भी इस मामले से अवगत कराया था। इसके बाद जलघर के टैंकों में नहरी पानी पहुंचना शुरू हो गया। इस समय तीनों टैंकों को भरा जा रहा है। जलघर के दो टैंक पानी से लबालब हो चुके हैं। खारे और दूषित पानी से होने वाली एलर्जी और स्किन रोग के उपचार पर ग्रामीणों को काफी पैसा खर्च करना पड़ रहा है। समस्या के समाधान के लिए सरपंच और ग्रामीणों ने कई बार सिंचाई विभाग और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से भी गुहार लगाई थी। यही नहीं ग्रामीण चंडीगढ़ स्थित विभाग के हेड ऑफिस तक चक्कर लगा चुके थे। हर बार अधिकारियों से केवल आश्वासन ही मिलता रहा। अमर उजाला की तरफ से मामले को चंडीगढ़ स्थित सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर सतबीर सिंह कादयान के संज्ञान में लाया गया। इसके बाद गांव के जलघर तक नहरी पानी पहुंचना शुरू हुआ।
विज्ञापन


ग्रामीण बोले: डेढ़ साल पुरानी समस्या का समाधान होने से मिली राहत
गांव में नहरी पानी की सप्लाई नहीं होने से लोग बोरिंग वाले ट्यूबवेल का खारा पानी पीने को मजबूर थे। अब नहरी पानी जलघर में पहुंच गया है। इससे ग्रामीणों को काफी राहत मिली है। - दिलबाग सिंह, ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

खारा इस्तेमाल करने से गांव के लोग चर्म रोग से ग्रस्त हो गए थे। अब गांव के टैंकों में नहरी पानी आने से लोगों को मीठा पानी उपलब्ध हो सकेगा। ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो गया है। - शमशेर सिंह, ग्रामीण

जलघर से पानी की सप्लाई शुरू होने पर अब लोगों को महंगे दामों पर पानी के टैंकर नहीं मंगवाने पड़ेंगे। लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर नहीं पड़ेगा।
- अमनदीप, ग्रामीण
गांव के जलघर में सोमवार को ही पानी पहुंच गया है। अब मीठे पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी। लोग खारा पीने को विवश थे। पानी के टैंकर खरीदने पड़ रहे थे। - कपिल, ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed