{"_id":"5ab168bb4f1c1bb0758b67ca","slug":"41521576123-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड की उतर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड की उतर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू
Updated Wed, 21 Mar 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए सभी अध्यापक तैयार हो गए हैं। मंगलवार को पहले दिन पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए रेलवे रोड पर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 12वीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का पेपर चेक किया गया। हरियाणा बोर्ड की तरफ से अध्यापकों की सभी मांगों को माने जाने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को चेक करना शुरू किया है।
अंग्रेजी विषय की उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन में तीन हेड और 27 अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई है। अध्यापकों ने पहले दिन 15-15 पुस्तिकाएं जांची। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कुल 36 बैग चेकिंग के लिए पहुंचे हैं। इनमें 8640 पेपर हैं। प्रत्येक बैग में 240 उत्तर पुस्तिका हैं। इसके बाद अब अध्यापक 30 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे।
सीसीटीवी की निगरानी में हो रहा मूल्यांकन
रेलवे रोड पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिस कमरे में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनमें तीन कमरे शामिल हैं। जिनमें दो में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है तो एक में उत्तर पुस्तिकाएं रखी गई है।
विज्ञापन
मांगे माने जाने पर जताई खुशी
उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने वाले अध्यापकों ने मांगे पूरी न होने पर विरोध किया था। मंगलवार को सभी मांगे उनकी पूरी हो गई है। इसके बाद उन्होंने उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू कर दिया। मांगे माने जाने पर अध्यापकों ने खुशी जताई है।