फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   हरकत में आया शिक्षा विभाग, बंद करवाए 10 निजी स्कूल

हरकत में आया शिक्षा विभाग, बंद करवाए 10 निजी स्कूल

Fri, 29 Dec 2017 01:53 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
हरकत में आया शिक्षा विभाग, बंद करवाए 10 निजी स्कूल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
शिक्षा विभाग की ओर से अवकाश घोषित किए जाने के बावजूद भी निजी स्कूलों द्वारा कक्षाएं लगाए जाने के मामले में वीरवार को शिक्षा विभाग हरकत में आया। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों के नेतृत्व में गठित की गई टीमों ने स्कूलों में चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीमों को 10 स्कूल खुले मिले जिन्हें विभाग की टीमों ने तत्काल बंद करवाते हुए चेतावनी जारी कर दी है। वहीं अवकाश के बावजूद खुले रहने वाले स्कूलों को कारण बताओ नोटिस भी विभाग की ओर से जारी किए जा रहे हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का दावा है कि शुक्रवार से जिले में कोई स्कूल खुला नहीं मिलेगा, अगर ऐसा मिला तो उसके खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी।
अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा
अमर उजाला टीम ने बुधवार को जिले के 14 स्कूलों का दौरा किया था जिसमें से 9 स्कूल खुले मिले थे। अमर उजाला ने इसे 28 दिसंबर के अंक में प्रमुखता से अवकाश के बाद भी जिले में खुले निजी स्कूल के शीर्षक के साथ प्रकाशित किया था। इस पर शिक्षा विभाग के निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारी के पास पत्र लिखकर वीरवार को जांच के आदेश दिए थे। वहीं जांच रिपोर्ट शाम 4 बजे तक निदेशालय को भेजने की बात कही थी। इस पर शिक्षा विभाग की ओर से सभी स्कूलों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

वर्जन
विभाग से आए आदेशों की पालना करवाई जाएगी। वीरवार को जांच में पाया गया कि झज्जर से मातनहेल के बीच 7 स्कूल व बेरी ब्लॉक में 3 स्कूल खुले पाए गए जिन्हें उनकी टीमों ने तत्काल बंद करवा दिया। वहीं स्कूलों खुला रखने वालों को नोटिस भी दिया जाएगा। अगर कोई स्कूल शुक्रवार को खुला मिला तो उसके खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सतबीर सिवाच, डीईओ, झज्जर।

हरकत में आया शिक्षा विभाग, खुले मिले 10 स्कूल, थमाएंगे कारण बताओ नोटिस
शिक्षा विभाग ने स्कूलों में चलाया चेकिंग अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed