{"_id":"59f0eab64f1c1bec538b94da","slug":"41508960950-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कर्मियों ने दो घंटे किया डिपो परिसर में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज कर्मियों ने दो घंटे किया डिपो परिसर में प्रदर्शन
Updated Thu, 26 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज कर्मियों ने किया दो घंटे किया प्रदर्शन
चरखी दादरी।
हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी के आह्वान पर बुधवार को दादरी रोडवेज डिपो में कर्मचारियों ने दो घंटे विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार की निजीकरण की नीतियों के साथ अन्य नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अब भी सरकार की नींद नहीं टूटी तो छह नवंबर को भिवानी में आंदोलन को सिरे चढ़ाया जाएगा। वहीं डिपो स्तर की मांगों को लेकर 30 अक्तूबर को दादरी बस स्टैंड पर चक्का जाम किया जाएगा।
तालमेल कमेटी के सदस्य रणबीर सिंह व डिपो प्रधान राजेश रावलधी के नेतृत्व में विभिन्न यूनियनों द्वारा तालमेल कमेटी की बैठक के फैसले के अनुसार सुबह नौ से 11 बजे तक प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों ने रोडवेज वर्कशाप में धरना दिया और बस स्टैंड परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से किए जा रहे विभाग के निजीकरण, बार-बार बातचीत व सहमति के बावजूद सहमत हुई मांगों को लागू न करने, निजी परमिटों के माध्यम से रोडवेज बसों का संचालन बाधित करने, निजी बस संचालकों द्वारा रोडवेज कर्मचारियों पर किये जा रहे हमलों, विभाग में जारी भ्रष्टाचार तथा निजीकरण के माध्यम से निशुल्क यात्रा कर रही श्रेणियों से बस यात्रा की सुविधा छीनने सहित अन्य मांगों व समस्याओं के खिलाफ प्रदेश व्यापी दो घंटे का प्रदर्शन किया गया है। इस दौरान कर्मचारी नेताओं ने कर्मचारियों से रिकवरी करने, डिपो से हटाए 52 कच्चे कर्मचारियों को वापिस लेने सहित बोनस न मिलने के विरोध में 30 अक्तूबर को दादरी डिपो बंद कर भविष्य में प्रदेश में चक्का जाम कर हड़ताल करने की भी चेतावनी दी है। इस मौके पर इंटक प्रधान राजेश रावलधी, एसकेएस प्रधान भूप सिंह धनासरी, डिपो प्रधान धर्मबीर डाला, करतार साहू, कृष्ण ऊण, विजयपाल यादव, परमजीत खेड़ी, मंजीत दलाल, सतबीर दगड़ोली, देवेंद्र कांदल, जितेंद्र डागर, उमेद फौगाट, रामनिवास व नरेश रावलधी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।