{"_id":"59b6e59c4f1c1bf77f8b601d","slug":"41505158556-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणो ने विधायक के सामने रखीं बिजली-पानी से जुड़ी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणो ने विधायक के सामने रखीं बिजली-पानी से जुड़ी समस्याएं
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
हलके के लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। बिजली, पानी, शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र में विकास करवाना ही प्राथमिकता है। ये विचार दादरी हलके के विधायक राजदीप फौगाट ने गांव मालपोष में सम्मान दिवस रैली के लिए जनसंपर्क अभियान के दौरान कही। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों की जन समस्याएं सुनीं और उन्हें जल्द दूर करने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को भिवानी में होने वाली सम्मान दिवस रैली का न्यौता भी दिया।
ग्रामीणों ने विधायक को अवगत कराया कि उनके गांव में नहरी पानी की भारी कमी है जिस कारण फसलें सूख रही हैं। फसलों में भारी नुकसान से किसान परेशान हैं। इसके अलावा पीने के पानी का भी टोटा है। ग्रामीण दूर-दराज खेतों से पानी लाकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की कई गलियां कच्ची हैं। बारिश के समय कीचड़, दूषित जलभराव के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानियों के साथ ही हादसों का डर भी रहता है। पेयजल के लिए पाइप लाइन डाली जाए। विधायक ने ग्रामीणों की मांगें सुनी और कहा कि गांव की कच्ची गलियों के निर्माण, पेयजल के लिए पाइप लाइन व नहरी पानी संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए जल्द ही ठोस कदम उठाए जाएंगे। ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी। राजदीप फौगाट ने कहा कि बिजली, पानी, गली निर्माण इत्यादि सुविधाएं बेहद जरूरी है। इस मौके पर उनके साथ साधुराम गुर्जर, पूर्व सरपंच रतन सिंह, हितेंद्र यादव, सतपाल बुधवार, रामपाल यादव, रण सिंह गुर्जर, टीटू यादव, श्रीभगवान, ओमबीर मालपोष, मुकेश, सुधीर यादव, लीलाराम, देवेंद्र, उमेद सिंह भी मौजूद थे।