{"_id":"59875db54f1c1b2d708b485c","slug":"41502043573-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राखी बनाओ प्रतियोगिता में नितिन प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राखी बनाओ प्रतियोगिता में नितिन प्रथम
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। बिरही कलां स्थित इंटरनेशल पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन पर्व पर रंगोली और राखी बनाओ प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। रंगोली में प्राथमिक विभाग के पांचवीं कक्षा के विद्यार्थी प्रथम, दूसरी कक्षा के विद्यार्थी द्वितीय और चौथी कक्षा के विद्यार्थी तृतीय स्थान पर रहे। माध्यमिक विभाग में कक्षा छठी और आठवीं के विद्यार्थी संयुक्त रूप से प्रथम और सातवीं कक्षा के विद्यार्थी दूसरे स्थान पर रहे। वरिष्ठ माध्यमिक विभाग में 12वीं कक्षा के विद्यार्थी प्रथम, दसवीं कक्षा के विद्यार्थी द्वितीय और नौवीं कक्षा के विद्यार्थी तीसरे स्थान पर रहे। प्राथमिक विभाग की राखी बनाओ प्रतियोगिता में नितिन प्रथम, उषा द्वितीय और खुशी तीसरे स्थान पर रही। माध्यमिक विभाग में अमान खान ने प्रथम, अनीस ने द्वितीय और ममता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ माध्यमिक विभाग में मनीषा ने प्रथम ओर निशा ने द्वितीय, हिमांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रिंसिपल ईश्वर सिंह पिलानियां, कमेटी के प्रधान रमेश कुमार और सचिव सुरेश कुमार ने बच्चों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्राथमिक हेड संदीप, सुनीता, नीतू, प्रेम, बिशन शर्मा, सरोजबाला, वेदवंती, सविता, पिंकी आदि स्टाफ सदस्य मौजूद थे।