फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   4 died in road accident

जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में चार की मौत

Tue, 21 Jan 2020 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
4 died in road accident
4 died in road accident - फोटो : Jhjhar
जिले में हुई तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसे में एक प्रवासी मजदूर का बेटा जहां मौत के मुंह में समा गया, वहीं उसका पिता बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे गंभीर हालत में झज्जर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहला हादसा मातनहेल-छुछकवास मार्ग पर हुआ। यहां मजदूरी करने वाले एक प्रवासी मजदूर को उसके बेटे के साथ अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर चोटों के चलते प्रवासी मजदूर भूदेव के बेटे सोनू की मौत हो गई और भूदेव गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस की माने तो कन्हरपुर, जिला बदांयू यूपी निवासी भूदेव अपने बेटे सोनू के साथ कस्बा छुछकवास में किराए के मकान में रहता था। वह बीती शाम मजदूरी का काम निपटाने के बाद अपने बेटे सोनू के साथ पैदल सडक़ पर जा रहा था। उसी दौरान मातनहेल-छुछकवास मार्ग पर इन दोनों को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि सोनू ने गंभीर चोटों के चलते मौके पर ही दम तोड़ दिया। भूदेव को गंभीर घायलावस्था में राहगीरों की मदद से उपचार के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

केएमपी पर कार का टायर बदले समय गाड़ी ने मारी टक्कर
दूसरी घटना जिले से गुजर रहे कुंडली-मानेसर-पलवल हाईवे पर घटित हुई। गांव बूपनिया के पास अपनी कार का टायर बदल रहे एक व्यक्ति को बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसा उस समय हुआ जब कार चालक फखरूदीन अहमद पुत्र अब्दुल निवासी तलाव यूपी बीती देर रात केएमपी पर सड़क किनारे कार का टायर पंक्चर होने के बाद बदल रहा था। उसी दौरान ही वहां से गुजर रहे एक बोलेरो गाड़ी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद गंभीर हालत में फखरूदीन को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई ले जाया गया। यहां बीच रास्ते उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

संतुलन बिगड़ने पर पेड़ से टकराई कार
तीसरी घटना झज्जर के बस स्टैंड के पास हुई। यहां तेज गति से आ रही एक कार संतुलन बिगड़ने के कारण पेड़ से जा टकराई। हादसे में गंभीर चोटों के चलते राजेश पुत्र जगदीश निवासी डावला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने सड़क हादसे का शिकार तीनों ही मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उनके शवों को परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से बालक की मौत
बहादुरगढ़। गांव दहकोरा में कार की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के पिता के बयान पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थाना आसौदा पुलिस ने पीजीआई रोहतक में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। दहकोरा के निवासी श्रीभगवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जमींदारी करता है। उसका बेटा भविष्य रविवार को उसके साथ गांव से खेत की तरफ दौड़ लगाता हुआ जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही कार की चपेट में आ गया। कार की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में अधिक चोट लगी थी। तुरंत इलाज के लिए पहले खेड़ी साध के नजदीक एक निजी अस्पताल में ले गए, लेकिन तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण उसे रोहतक स्थित पीजीआईएमएस ले गए, जहां पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। भविष्य उसका इकलौता बेटा था। उधर, आसौदा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed