फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   गेहूं की खरीद न होने पर किसानों ने लगाया जाम

गेहूं की खरीद न होने पर किसानों ने लगाया जाम

Thu, 09 May 2019 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
गेहूं की खरीद न होने पर किसानों ने लगाया जाम
झज्जर। सरसों व गेहूं की खरीद के प्रति प्रशासनिक अधिकारियों का उदासीन रवैया किसानों और आढ़तियों के लिए परेशानी का सबब बन हुआ है। दो दिन से गेहूं की खरीद न होने के कारण जहां झज्जर व ढाकला मंडी के आढ़ती व किसान परेशान हैं। वहीं बुधवार को मातनहेल अनाजमंडी के सामने किसानों ने मातनहेल-झाड़ली मार्ग पर करीब तीन घंटे तक जाम लगाया। जाम लगा रहे किसानों मौके पर पहुंची एसडीएम शिखा द्वारा खरीद शुरू कराए जाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद ही जाम खोला गया। जानकारी अनुसार गेहूं की खरीद पिछले दो दिनों से झज्जर, मातनहेल व ढाकला मंडी में बंद पड़ी है। इससे किसान व आढ़ती परेशान हैं। मंडियों से उठान भी धीमी गति से हो रहा है और उठान न होने के कारण किसान अपनी फसल का मूल्य पाने के लिए इंतजार कर रहे हैं। झज्जर मंडी के नाराज किसान व आढ़तियों ने जहां प्रशासन को सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है तो बुधवार को मातनहेल मंडी में फसल बेचने आए किसानों ने किसान यूनियन जिला प्रधान राजेश झामरी की अध्यक्षता में मातनहेल-झाड़ली मार्ग पर मंडी के सामने ही पौने 11 बजे से डेढ़ बजे तक जाम लगाकर शासन-प्रशासन के प्रति अपने गुस्से का इजहार किया। जाम लगाए जाने के बाद मातनहेल चौकी प्रभारी रामपाल, एसएचओ बिजेंद्र सिंह साल्हावास व नायब तहसीलदार वेदराम मातनहेल मौके पर पहुंचे। जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन किसानों ने गेहूं खरीद शुरू न होने तक जाम खोलने से मना कर दिया। इसके बाद एसडीएम शिखा मौके पर पहुंची और किसानों को गेहूं खरीद शुरू कराए जाने का भरोसा दिलाते हुए जाम खुलवाया। जाम के कारण सडक़ पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही और यात्री व वाहन चालक पौने तीन घंटे तक भीषण गर्मी में परेशान रहे।
विज्ञापन


निगरानी के लिए नायब तहसीलदार को किया नियुक्त
एसडीएम झज्जर ने मातनहेल के नायब तहसीलदार वेदराम सैनी को मंडी में निगरानी के लिए नियुक्त किया गया और कहा है कि जो पुराने टोकन कटे हुए हैं उनकी अभी से खरीद शुरू की जाएं और जो नए टोकन नहीं कट रहे हैं उनको टेक्निकल फाल्ट के कारण 10 तारीख तक बंद किया गया है। इसके बाद जल्द टोकन काटने शुरू कर दिए जाएंगे। एसडीएम के समक्ष किसानों ने पर्चेजर संदीप की शिकायत करते हुए कहा कि पर्चेचर समय पर नहीं आ रहा है। जिसके कारण खरीद नहीं हो पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed