{"_id":"5bb526f7867a5570e55b2117","slug":"31538598647-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षद की गिरफ्तारी को लेकर छठे दिन भी धरने पर रहे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षद की गिरफ्तारी को लेकर छठे दिन भी धरने पर रहे कर्मचारी
Updated Thu, 04 Oct 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सिटी पार्क स्टेशन के पास अतिक्रमण हटाने को लेकर हुआ विवाद अभी जारी है। बुधवार को सफाई कर्मियों का धरना राज्यव्यापी हड़ताल में प्रवेश कर गया। कर्मचारियों ने मनोनीत पार्षद राजपाल शर्मा और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि एफआईआर हुए छह दिन बीत गए हैं लेकिन पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जब तक पार्षद की गिरफ्तारी नहीं होती, उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
हड़ताल की अध्यक्षता इकाई सचिव राजपाल ने की और संचालन जिला प्रधान राजेंद्र तुषामड़ ने किया। नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजेंद्र तुषामड़ ने कहा कि कर्मचारियों पर बार-बार प्रशासनिक अधिकारियों की तरफ से दबाव बनाया जा रहा है। यह बहुत ही निंदनीय है, क्योंकि कर्मचारी तो अधिकारियों के आदेशों के अनुसार अपना काम करता है। अगर काम करते हुए कर्मचारियों के साथ मार पिटाई की जाती है और उन्हीं कर्मचारियों पर प्रशासन समझौता करने के लिए बार-बार दबाव बना रहा है यह गलत है। इस प्रकार के भेदभाव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एफआईआर हुए छह दिन हो गए हैं लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। उनका धरना अब तीन दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल में प्रवेश कर गया है। जब तक आरोपी पार्षद पालेराम की गिरफ्तारी नहीं होती वे पीछे नहीं हटेंगे।
सफाई कर्मचारियों के समर्थन में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बहादुरगढ़ ब्लाक प्रधान बिजेंद्र सैनी, जिला वरिष्ठ उप प्रधान व बिजली विभाग से आल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के राज्य सचिव बंसीलाल, सर्कल सचिव रवींद्र दलाल, अग्निशमन विभाग नवीन डागर, राजेश खत्री व विनोद आदि कर्मचारी नेता भी आ गए हैं। सरोज, मोनिका, सुमन, पूनम, सुनीता, दर्शना, सुदेश, संतोष, बाला, गीता, राजो, भतेरी, सोनू, दिलबाग, अमित और सतीश आदि धरने पर रहे।