फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   भूटान से पदक जीतकर लौटे 15 खिलाडिय़ों का अभिनंदन

भूटान से पदक जीतकर लौटे 15 खिलाडिय़ों का अभिनंदन

Sun, 17 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
भूटान से पदक जीतकर लौटे 15 खिलाडिय़ों का अभिनंदन
भूटान से पदक जीतकर लौटे 15 खिलाड़ियों का अभिनंदन
विज्ञापन

11 खिलाड़ियों ने स्वर्ण, दो ने रजत व दो ने कांस्य पदक जीते
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
भूटान में हुई इंटर नेशनल कराटे चैंपियनशिप में बहादुरगढ़ के 15 खिलाड़ियों ने पदक जीते। विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में शनिवार को कराटे प्लेनेट में आयोजित कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें खिलाड़ियों का अभिनंदन किया गया।
जानकारी के अनुसार 8 से 10 जून को भूटान में चौथी इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इस चैंपियनशिप में भारत, नेपाल और भूटान के खिलाड़ियों ने भाग लिया। भारत की ओर से बहादुरगढ़ के कराटे प्लेनेट और गंगा इंटरनेशनल (नूना माजरा) के काफी खिलाड़ियों ने भाग लिया। यहां के 15 खिलाड़ियों ने देश के लिए 15 पदक हासिल किए। कन्नूप्रिया, आयुषी, तुषार राठी, साक्षी, समीक्षा, अंकुश, कर्मवीर, राजकुमार, घनश्याम, पुनीत राठी, राहुल देशवाल ने दमदार प्रदर्शन के बूते स्वर्ण पदक जीते। शिवानी और मोहित दलाल ने रजत, जबकि अनिकेत और निशा ने कांस्य पदक हासिल किए।
विज्ञापन

इंडिया के टेक्निकल डायरेक्टर शिहान रजनेश चौधरी ने कहा कि ये तमाम खिलाड़ी बेहद प्रतिभाशाली हैं। इससे पहले भी पदक जीतकर इलाके का मान बढ़ा चुके हैं। उधर, विजेता खिलाड़ियों ने कहा कि उनका लक्ष्य 2020 टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतना है। कोच सुमित छिल्लर, सूरज राठी, विकेश, नितेश, सुरेश जून, जगदीश, मुकेश वर्मा, पुनीत, प्रमोद, गोविंद सांगवान ने विजेताओं को जीत की बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
---फोटो 1 : विजेता खिलाड़ियों और कोच का अभिनंदन करते खेलप्रेमी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed