फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   132 केवी नूना माजरा पावर हाउस की लाइन का जंपर टूटने से पांच घंटे बाधित रही बिजली सप्लाई

132 केवी नूना माजरा पावर हाउस की लाइन का जंपर टूटने से पांच घंटे बाधित रही बिजली सप्लाई

Fri, 15 Jun 2018 12:44 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
132 केवी नूना माजरा पावर हाउस की लाइन का जंपर टूटने से पांच घंटे बाधित रही बिजली सप्लाई
132 केवी नूना माजरा पावर हाउस की लाइन का जंपर टूटने से पांच घंटे बाधित रही बिजली सप्लाई
विज्ञापन

- बुधवार की रात 11 बजे गायब हुई बिजली ने एक बजे दिए थे दर्शन
- नूना माजरा पावर हाउस से एमआइई में आने वाली लाइन के ट्रांसफार्मर में आ गई थी खराबी
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। इन दिनों पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को यूं ही बुरा हाल है। रही सही कसर बिजली निगम द्वारा पूरी की जा रही है। निगम की ओर से दिन और रात के समय बिजली कई-कई घंटे काटी जा रही है। बुधवार की रात जहां 11 बजे गायब हुई बिजली एक बजे आई। इसी तरह वीरवार की सुबह करीब 12 बजे बिजली चली गई थी। उसके बाद बिजली ने पांच बजे दर्शन दिए। पांच घंटे तक बिजली न होने के कारण लोगों के घरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे गए और लोग लगातार बिजली निगम के अधिकारियों को कोसते रहे। वीरवार को नूना माजरा 132 केवी पावर हाउस से बहादुरगढ़ आने वाली लाइन का जंपर टूट गया था। इसके चलते बिजली सप्लाई बाधित रही।
नहीं उठाते अधिकारी फोन
एक तो बिजली न मिलने से लोग यूं परेशान रहते हैं। इसके बाद उनकी समस्या उस समय और बढ़ जाती है। जब निगम के सीनियर अधिकारी भी फोन नहीं उठाते और उन्हें बिजली किस समय आएगी यह सूचना भी नहीं मिल पाती। लोगों का कहना है कि फोन न उठाने वाले अधिकारियों के खिलाफ प्रशासनिक अधिकारियों और सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। बिजली उपभोक्ता नरेश कुमार ने बताया कि वे वीरवार को दिन भर निगम के एक्सईएन का फोन लगातार मिलाते रहे, मगर उनकी तरफ से कॉल रिसीव ही नहीं की गई। ऐसे में उनकी परेशानी कम होने के बजाय बढ़ती चली गई।
विज्ञापन

132 केवी नूना माजरा पावर हाउस का जंपर टूटने से आई परेशानी
दरअसल, वीरवार की सुबह नूना माजरा 132 केवी पावर हाउस से शहर को मिलने वाली बिजली लाइन का जंपर टूट गया था। इसके कारण बिजली समस्या उत्पन्न हो गई और कई घंटों तक शहर की बिजली गायब रही। करीबन पांच-छह घंटे बाद बिजली सप्लाई चालू हो पाई। तब जाकर कहीं लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसई से मिली लोगों को बिजली आने की सूचना
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के एक्सईएन द्वारा बिजली उपभोक्ताओं के फोन न उठाए जाने पर शहरी उपभोक्ताओं ने निगम के एसई संदीप जैन को शहर की बिजली गायब होने की सूचना दी तो उन्होंने उपभोक्ताओं को सही जानकारी उपलब्ध कराई। उन्होंने उपभोक्ताओं को बताया कि नूना माजरा पावर हाउस की लाइन का जंपर टूट गया था। जिसे ठीक करने के लिए कर्मचारी लगे हुए हैं। जल्द ही बिजली सप्लाई चालू हो जाएगी। इसके बाद लोगों ने राहत पाई।



क्या कहते हैं अधिकारी
निगम के एसई संदीप जैन का कहना है कि 132 केवी नूना माजरा पावर हाउस की लाइन का जंपर टूट गया था। इसके कारण बिजली चली गई थी। जिसे ठीक करने चार-पांच घंटे का समय लगा। वहीं दूसरी ओर एमआइई में नूना माजरा पावर हाउस से जाने वाली बिजली लाइन के ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई थी। इसलिए वहां की सप्लाई भी कुछ समय के लिए बाधित रही। मगर उसे भी ठीक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed