फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सरसों की फसल से किसानों को अच्छी पैदावार की उम्मीद

सरसों की फसल से किसानों को अच्छी पैदावार की उम्मीद

Tue, 09 Jan 2018 02:01 AM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
सरसों की फसल से  किसानों को अच्छी पैदावार की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली(झज्जर)।
फसल के अनुरूप मौसम होने के चलते क्षेत्र में इस बार सरसों की फसल अच्छी दिखाई दे रही है। किसानों को भी सरसों की फसल से अच्छी पैदावार की उम्मीद है। क्षेत्र में ज्यादातर फसलों में फूल खिले हैं। फलियां आनी शुरू हो चुकी है। कुछ पछेती फसलों में किसान पानी लगा रहें हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों ने भी सरसों की फसल को लेकर किसानों को आगामी बीमारियों को लेकर कुछ सलाह दी है।
बादल कृषि सोसायटी पैक्स के अधीन 15 गांवों आते हैं, जिनमें 65 हजार एकड़ जमीन में खेती की जाती है। इस बार करीब दो हजार एकड़ जमीन पर इस बार सरसों की फसल है। क्षेत्र में फिलहाल सरसों की फसल क्षेत्र में ठीक है।
विज्ञापन

कृषि अधिकारी प्रदीप राठी ने बताया कि अब तक सरसों की फसल में किसी प्रकार की किसी भी बीमारी की कोई जानकारी नहीं मिली है। फिर भी किसानों को चाहिए कि फूल और फलियां जिस फसल में आ चुकी हैं। उस फसल में एक पानी और दें। साथ ही पछेती फसलों में पानी देकर आधा बैग यूरिया का छिड़काव कर दें। सरसों में आने वाली सफेद रत्वा नामक बीमारी में किसान मेनकोजेब नामक दवा का छिड़काव करें। इसके लिए किसान सात सौ एमएल दवा को पानी में मिलाकर छिड़काव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने किसानों से कहा कि अगर किसानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी या फसल में बीमारी दिखाई दे तो वे बादली कृषि केंद्र पर अधिकारियों से संपर्क कर उनका निदान करें। किसानों के अनुसार भी अगर मौसम ठीक-ठाक रहा और फसलों पर किसी बीमारी का प्रकोप नहीं हुआ तो अच्छी पैदावार की उम्मीद है। क्षेत्र में इस बार पूर्व की भांति किसानों ने ज्यादा मात्रा में सरसों की बिजाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed