फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two real brothers were shot during a firing incident between two groups in Kanonda village, Bahadurgarh.

बहादुरगढ़: गांव कानोन्दा में मामूली विवाद के बाद हुई फायरिंग, दो सगे भाईयों को लगी गोली

Mon, 31 Aug 2026 09:59 AM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ Published by: मयूर शर्मा Updated Mon, 31 Aug 2026 09:59 AM IST
सार

रविवार रात किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और इसी दौरान फायरिंग की गई। फायरिंग में साहिल को एक गोली लगी, जबकि मोहित के हाथ में गोली लगी और कमर के पास छर्रे लगे। दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Two real brothers were shot during a firing incident between two groups in Kanonda village, Bahadurgarh.
फायरिंग में घायल हुए साहिल और मोहित - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बहादुरगढ़ के गांव कानोन्दा में रविवार रात मामूली विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के दौरान फायरिंग हो गई। गोली लगने से दो सगे भाई साहिल और मोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


मामूली विवाद में चली गोलियां

जानकारी के अनुसार, रविवार रात किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और इसी दौरान फायरिंग की गई। फायरिंग में साहिल को एक गोली लगी, जबकि मोहित के हाथ में गोली लगी और कमर के पास छर्रे लगे। दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन




घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। परिजनों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर घटना की परिस्थितियों और फायरिंग के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल फायरिंग की वास्तविक वजह और आरोपियों के नाम स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि घायलों के बयान लिए जा गए हैं और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed