फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Younger brother launches a life-threatening knife attack on elder brother over a plot dispute

बहादुरगढ़: प्लॉट विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई पर चाकू से किया जानलेवा हमला, गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर

Mon, 31 Aug 2026 10:42 AM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ Published by: मयूर शर्मा Updated Mon, 31 Aug 2026 10:42 AM IST
सार

घायल तेजबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका करीब तीन महीने से अपने छोटे भाई मुकेश के साथ प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा है। शिकायत के अनुसार 30 अगस्त की रात करीब एक बजे तेजबीर घर में सो रहा था। इसी दौरान मुकेश वहां पहुंचा और चाकू से उसके गर्दन व मुंह पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Younger brother launches a life-threatening knife attack on elder brother over a plot dispute
प्लॉट विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई पर चाकू से किया जानलेवा हमला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बहादुरगढ़ के विकासनगर की गली नंबर-3 में प्लॉट को लेकर चल रहे विवाद में छोटे भाई द्वारा बड़े भाई पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घायल तेजबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका करीब तीन महीने से अपने छोटे भाई मुकेश के साथ प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा है। शिकायत के अनुसार 30 अगस्त की रात करीब एक बजे तेजबीर घर में सो रहा था। इसी दौरान मुकेश वहां पहुंचा और चाकू से उसके गर्दन व मुंह पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


इस हमले में तेजबीर के शरीर पर तीन जगह चाकू के निशान बताए गए हैं। तेजबीर के शोर मचाने पर उसके पिता राजपाल उठ गए और मुकेश के पीछे भागे। आरोप है कि मुकेश सीढ़ियों से होते हुए छत पर पहुंचा और वहां से कूदकर फरार हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद पिता ने राहगीर की मदद से घायल तेजबीर को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी भाई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। लाइनपार थाना के जांच अधिकारी अशोक ने बताया कि इस संबंध में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed