{"_id":"59e5168c4f1c1bf4688b61d7","slug":"31508185740-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ लैब में होगी मिठाई के सैंपलों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ लैब में होगी मिठाई के सैंपलों की जांच
Updated Tue, 17 Oct 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ की लैब में होगी मिठाई के सैंपलों की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
शहर के बाजारों व गांवों से मिठाई की दुकानों से लिए गए सैंपल चंडीगढ़ स्थित लैब में जांच के लिए भेजे जाएंगे। रविवार को सीएम फ्लाइंग व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के अलावा गांवों से मिठाई की चार दुकानों पर छापामारी की थी और मिठाइयों के सैंपल लिए गए थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम में एसएमओ डॉ. अनीता गुलिया के अलावा सीएफ फ्लाइंग में डिप्टी सीएमओ डॉ. कृष्ण सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी शामिल थे।
टीम ने शहर के रोहतक चौक, परशुराम चौक के अलावा कई दुकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान इन दुकानों से चार सैपल लिए गए थे। इस दौरान टीम ने कई दुकानों पर घटिया स्तर की मिठाई पाए जाने उन्हें फेेंके जाने के आदेश भी दिए थे। जिले के गांव मोरवाला में लंबे समय दूध खोया में मिलावट की शिकायतें मिल रही थी। छापामारी के दौरान मोरवाला से सभी दुकानदार अपने मिष्ठान भंडार बंद कर फरार हो गए थे।
= इस संबंध में डिप्टी सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि जिले से जितने भी सैंपल लिए गए हैं उनकी चंडीगढ़ स्थित लैब में जांच करवाई जाएगी। लैब से रिपोर्ट मिलने पर अगली कार्रवाई किए जाने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि अभी सभी क्षेत्रों से सैंपल एकत्र किए जा रहे हैं एक -दो रोज में यह सैंपल चंडीगढ़ भिजवा दिए जाएंगे।