फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   तेजी से चल रहा कैंसर संस्थान का निर्माण

तेजी से चल रहा कैंसर संस्थान का निर्माण

Tue, 05 Sep 2017 01:33 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
तेजी से चल रहा कैंसर संस्थान का निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली (झज्जर)।
बाढ़सा में बन रहे राष्ट्रीय कैंसर संस्थान का भवन निर्माण कार्य अगले साल के मार्च तक पूरा होने की संभावना है। सोमवार को राज्य सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव धनपत सिंह ने सोमवार को निर्माण कार्य का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में किसी भी तरह का व्यवधान न आने देने के लिए सख्त हिदायतें दीं।
जानकारी के अनुसार बाढ़सा एम्स परिसर में स्थापित हो रहे इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने 12 दिसंबर 2015 को भूमि पूजन किया था। निर्माण कार्य भी साथ-साथ शुरू हो गया था। 710 बेड के संस्थान के निर्माण कार्य पर लगभग 2035 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

2500 मजदूर कर रहे हैं कार्य : संस्थान का निर्माण कार्य मार्च 2018 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। निर्माण एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि ओपीडी ब्लॉक, एडमिन ब्लॉक, हॉस्टल, रिसर्च विंग व रिहायशी विंग सहित अन्य सभी निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहे हैं। अढ़ाई हजार से अधिक श्रमिक दिनरात निर्माण कार्य में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली जाने का नहीं रहेगा झंझट : यह संस्थान बनने के बाद हरियाणा और दिल्ली के कैंसर रोगियों को बहुत लाभ होगा। फिलहाल उन्हें रोहिणी क्षेत्र में स्थित राजीव गांधी कैंसर अस्तपाल, एम्स या निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है। बाढ़सा में इलाज की सेवाएं शुरू होने के बाद मरीज न केवल जाम में फंसने से बचेंगे, बल्कि अधिक से अधिक रोगियों को बेहतर इलाज भी मिलेगा।
एसीएस ने की समीक्षा
एसीएस ने सोमवार को निर्माण कार्य का जायजा लेने के बाद निर्माण कार्य में लगी एजेंसियों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में एम्स प्रशासन, निर्माण एजेंसी और जिला प्रशासन के अधिकारी भी शामिल रहे।
वहीं, एसीएस ने एम्स अधिकारियों को गांव के खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने को कहा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के साथ ही अन्य बड़े प्रोजेक्ट भी प्रस्तावित हैं जिसके उपरांत क्षेत्र ही नहीं अपितु पूरे उत्तर भारत के लिए बाढ़सा क्षेत्र स्वास्थ्य सेवाओं की दृष्टि से कहीं आगे होगा। साथ ही जिला उपायुक्त सोनल गोयल ने बताया कि सभी विभागों को राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के प्रोजेक्ट से जुड़े कार्य प्राथमिकता आधार पर करने के निर्देश दिए गए हैं।


ये भी रहे मौजूद
राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के चेयरमैन डा.जीके रथ, आरके सुधांशु, एडीसी आमना तस्नीम, जनस्वास्थ्य विभाग के ईआईसी मेनपाल सिंह, एसडीएम जगनिवास, एनसीआई प्रोजेक्ट आफिसर डा. एंजल रंजन सिंह, इंजीनियर एम रस्तोगी व दीपक बुटाला, तहसीलदार कंवल सिंह यादव, बाढ़सा की सरपंच नरेश देवी व डायरेक्टर जोगेंद्र सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed