फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ग्रामीण परिवेश में पढ़े संदीप का चयन एडीए में हुआ

ग्रामीण परिवेश में पढ़े संदीप का चयन एडीए में हुआ

Tue, 27 Jun 2017 01:23 AM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण परिवेश में पढ़े संदीप का चयन एडीए में हुआ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली (झज्जर)।
मेहनत और लगन से मुश्किल लक्ष्य को भी आसानी से हासिल किया जा सकता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है क्षेत्र के छोटे से गांव जरदकपुर के संदीप कुमार मेहरा ने। संदीप कुमार ने अपनी पहली ही मेहनत में हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा उत्तीर्ण कर असिस्टेंट डिस्ट्रिक एटोरनी के पद नियुक्त होकर साबित कर दिया है कि ग्रामीण परिवेश से अच्छी प्रतिभाएं निखर कर सामने आती है। संदीप की नियुक्ति पर गांव और परिवार में खुशी का माहौल बना है और घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है।

ग्रामीण परिवेश में रहते हुए महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के लॉ डिपार्टमेंट से एलएलबी और एलएलएमए पास करने के बाद संदीप का लक्ष्य सिर्फ जज बनने का रहा। जिसके लिए संदीप ने कड़ी मेहनत की। भले ही अभी सपना अधूरा है मगर एसिस्टेंट डिस्ट्रिक एटोरनी(एडीए) पद पर नियुक्त होनेे के बाद संदीप का कहना है कि फिलहाल वह मेहनत से संतुष्ट है मगर उनकी असली मेहनत उसी दिन पूरी होगी जब वह जज बनकर लोगों को न्याय दिलाने का काम करेंगे। मन में कुछ कर दिखाने का जज्बे को ही मेहनत की कुंजी मानने वाले संदीप का कहना है कि वर्तमान समय में न्याय प्रक्रिया का धीमा होना चिंता का विषय है। एक सामान्य परिवार से निकले संदीप के पिता सतनारायण दिल्ली में अपनी गाड़ी चलाते है। उनकी सफलता पर निशांत, कृष्ण और एडवोकेट सुमन मेहरा सहित काफी संख्या मे ग्रामीणों ने गांव में स्वागत किया।
विज्ञापन


- जज बनने का सपना रखते है संदीप मेहरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed