फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   3 criminal shot the shopkeeper

गोली चला ढाई लाख रुपये लूट ले गए नकाबपोश तीन बदमाश

Tue, 21 Jan 2020 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
3 criminal shot the shopkeeper
3 criminal shot the shopkeeper - फोटो : Bahadurgarh
शहर के पटेल नगर चौक पर सोमवार की देर रात लूटपाट की वारदात हुई। बाइक सवार तीन नकाबपोश हथियारबंद बदमाश एक मनी ट्रांसफर शॉप में घुसे और गोलियां चलाकर करीब ढाई लाख रुपये ले उड़े। गोली के छर्रे लगने से एक युवक भी जख्मी हो गया। सेक्टर-6 थाना पुलिस वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। एसएचओ मनोज कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सैनिक नगर के निवासी केसर की पटेल नगर चौक पर डीके इंटरनेट प्वाइंट से दुकान है। उक्त दुकान में मनी ट्रांसफर का भी काम किया जाता है। सोमवार की रात करीब साढ़े दस बजे पवन, केसर और जीतू दुकान में मौजूद थे। दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी की जा रही थी, तभी बाइक सवार तीन नकाबपोश युवक अंदर आए और गोली चला दी। गोली शीशे पर लगी, जिसके छर्रे दुकान में मौजूद जीतू को लग गए। गोली चलते ही सभी सहम गए। इसके बाद बदमाशों ने गन प्वाइंट पर दुकान में रखा करीब ढाई लाख रुपये कैश लूट लिया। लूटपाट के बाद लुटेरे बाइक पर सवार होकर भाग गए। वारदात की सूचना मिलते ही सेक्टर छह थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई। इलाके में घेराबंदी की गई लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालेंगे
गन प्वाइंट पर हुई लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। फिलहाल तो दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार के जांच की जाएगी। फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान व उनकी बाइक का नंबर निकला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर केस दर्ज : एसएचओ
दुकान मालिक की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। क्षेत्र में लगे आसपास के सीसीटीवी की भी जांच की जाएगी। जिससे वारदात को अंजाम देने वाले लोगों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।
- मनोज कुमार, एसएचओ, सेक्टर 6 थाना।

3 criminal shot the shopkeeper

3 criminal shot the shopkeeper- फोटो : Bahadurgarh

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed