{"_id":"67f0121e62bef00874004d7b","slug":"294-crore-property-tax-due-on-bahadurgarh-office-of-electricity-corporation-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-113932-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बिजली निगम के बहादुरगढ़ कार्यालय पर 2.94 करोड़ प्रॉपर्टी टैक्स बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बिजली निगम के बहादुरगढ़ कार्यालय पर 2.94 करोड़ प्रॉपर्टी टैक्स बकाया
विज्ञापन
-फोटो 64 : नगर परिषद कार्यालय बहादुरगढ़। संवाद
बहादुरगढ़। शहरवासियों और सरकारी कार्यालयों से टैक्स वसूलने को लेकर नगर परिषद सख्त हो गई है। सरकारी कार्यालयों को नोटिस थमाए गए हैं। साथ ही अधिकारियों ने 15 दिनों में प्राॅपर्टी टैक्स जमा नहीं करने पर कार्यालयों को सील करने की चेतावनी दी है। वहीं, एक लाख रुपये से ज्यादा के 300 बकायेदारों को नगर परिषद ने जनवरी माह में नोटिस थमाए थे। नगर परिषद ने 14 करोड़ रुपये रिकवरी का लक्ष्य रखा है, लेकिन अभी 5 करोड़ की ही रिकवरी हुई है।
नगर परिषद की ओर से जनवरी माह में भी हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएन) के बहादुरगढ़ कार्यालय को 2 करोड़ 94 लाख 82 हजार 176 रुपये बकाए का नोटिस दिया गया था। एक्साइज और टैक्सेशन विभाग को भी 7 लाख 95 हजार 442 रुपये का, बहादुरगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज को 5 लाख एक हजार 231 रुपये बकाया प्रॉपर्टी टैक्स भरने का नोटिस दिया गया था। इन तीनों विभागों पर कुल 3 करोड़ 03 लाख 78 हजार 849 रुपये बकाया है।
नोटिस के साथ बिल एसेसमेंट की कॉपी भी भेजी गई थी, ताकि अगर उसमें कोई त्रुटि रह गई है या फिर कोई पहले प्रॉपर्टी टैक्स भर चुका है तो उसे दुरुस्त भी करवाया जा सकता है। अभी तक किसी भी विभाग द्वारा नगर परिषद को टैक्स जमा नहीं कराया गया है। अधिकारियों का कहना है कि प्रॉपर्टी टैक्स का बकाया नहीं भरे जाने पर हरियाणा म्यूनिसिपल एक्ट 1973 के प्रावधानों के अनुरूप कार्यवाही भी की जाएगी। टैक्स नही भरने वाले संस्थानों को सील भी किया जा सकता है। अब नगर परिषद की ओर से दोबारा नोटिस दिए गए हैं। 15 दिनों में प्रापर्टी टैक्स जमा कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
बहादुरगढ़ के विभिन्न थानों सेक्टर-6, लाइनपार थाना, महिला थाना, थाना शहर, एमआइई पुलिस चौकी, सेक्टर-6 पुलिस चौकी समेत अन्य थानों पर 71 लाख 52 हजार 168 रुपये का टैक्स बकाया है। बहादुरगढ़ नगर परिषद ने फिलहाल नोटिसों के जरिये 14 करोड़ रुपये प्रापर्टी टैक्स रिकवरी करने का लक्ष्य रखा है, जबकि बकाया इससे कहीं ज्यादा है। इसलिए नगर परिषद के अधिकारी सख्त हो गए हैं। जल्द ही यह रिकवरी की जाएगी।
बहादुरगढ़ शहर में प्रापर्टी का विवरण
प्रापर्टी का आकार
संख्या
रिहायशी
46061
वाणिज्यिक
4952
औद्योगिक
3828
संस्थागत
496
खाली प्लाॅट
22742
कृषि
1509
बहादुरगढ़वासियों, उद्योगपतियों, शिक्षण संस्थानों, बिजली निगम, एक्साइज और टैक्सेशन विभाग को टैक्स भरने के नोटिस दोबारा दिए गए हैं। जल्द ही इनसे टैक्स वसूल किया जाएगा। शहर भर में 300 से अधिक नोटिस दिए जा चुके हैं।
-संजय रोहिल्ला, ईओ नगर परिषद बहादुरगढ़।